दोस्त की 9 साल की बेटी को मछली पकड़ने के बहाने ले गया और खेत में किया रेप

जशपुर, छत्तीसगढ़. पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी अपनी ससुराल भाग गया था, लेकिन पुलिस ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। बच्ची सदमे में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। इसलिए घर आना-जाना होता था। सोमवार को उसने खेत में काम कर रहे पीड़ित बच्ची के पिता से मछली पकड़ने के लिए साथ चलने के कहा। लेकिन बच्ची के पिता ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी खेत में खेल रही बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया। हालांकि आरोपी को पकड़कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2020 5:38 AM IST / Updated: Oct 22 2020, 11:50 AM IST

17
दोस्त की 9 साल की बेटी को मछली पकड़ने के बहाने ले गया और खेत में किया रेप

घटना के बाद पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची और पिता को अंकल की हैवानियत के बारे में बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोपी अपनी ससुराल दीवानपुर गांव भाग गया था। इसकी खबर लगते ही पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे पढ़ें ऐसे ही शैतानों की अन्य कहानियां

27

भोपाल, मध्य प्रदेश.  पिछले दिनों राजधानी में 14 साल की लड़की के साथ लगातार गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने लॉकडाउन में 6th क्लास की बच्ची को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद सितंबर में एक युवक ने लड़की को मिलने बुलाया। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके साथ गैंग रेप कर रहे थे। वे उसे ब्लैकमेल करके चुप रहने का दबाव बना रहे थे। तीनों आरोपी फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद रंभा नगर के रहने वाले हैं। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

37

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

47

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

57

यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पिछले दिनों सामने आया था। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि अब मां और भाई दोनों जेल भेज दिए गए हैं। 

67

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

77

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos