यह मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एसपी से जुड़ा है। एसपी मयंक अवस्थी रोज की तरह लंच के बाद आफिस जाने के लिए निकलने वाले थे। तभी जूता पहनते समय उन्हें उसके अंदर सांप दिखा। लेकिन वे जूते में पैर डाल चुके थे। इसके बाद हाथ से उन्होंने जूते के अंदर यह देखने की कोशिश की थी कि क्या है? लिहाजा फौरन स्टाफ को खबर की गई। देखते ही देखते एसपी की कोठी में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. व्हीएस उपाध्याय एसपी के बंगले पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद जब मालूम चला कि सांप ने काटा नहीं है, तो सबने राहत की सांस ली। फिर भी घंटेभर उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। इसके बाद एसपी को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया। वहां उन्होंने नेशनल अस्पताल में चेकअप कराया। डॉक्टरों की पूरी तसल्ली के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।