छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: CM ड्यूटी में जा रही जवानों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी, एक पेड़ ने बचाई जान

Published : Oct 02, 2021, 06:18 PM IST

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 38 जवानों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई जवानों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद उन्हें बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानिए कैसे एक पेड ने बचाईं जवानों की जिंदगी..

PREV
14
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: CM ड्यूटी में जा रही जवानों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी, एक पेड़ ने बचाई जान

दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट शनिवार सुबह अमगांव के पास हुआ। जहां मैनपाट के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 38 ट्रेनी जवानों को लेकर बस मुंगेली जा रही थी। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई जा गिरी। हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया, रहगीरों ने किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
 

24

बता दें कि बस जैसे ही खाई में गिरी तो एक पेड़ में जाकर फंस गई। गनीमत रही कि पेड़ होने से बस ज्यादा नीचे नहीं जा पाई। जिसके चलते जवानों की जान बच गई। अधिकारियों का कहना है कि हादसा भयानक था, अगर पेड बीच में नहीं होता तो कुछ भी हो सकता था।
 

34

शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि ट्रेनी जवान मुंगेली में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल से 150 जवानों को सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी पर जाना था। जिसमें से दो बसे एक दिन पहले ही जा चुकी थीं। इनमें जो बस पीछे थी वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

44

वहीं ड्राइवर का कहना है कि बस अपनी मीडियम रफ्तार में चल रही थी, लेकिन अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित हो गई। गाड़ी को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह खाई में जाकर पलट गई।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories