रायपुर. डिजिजल इंडिया में हर कोई फिट रहना चाहता था, फिर चाहे नेता हो या अभिनेता। ऐसी ही कुछ तस्वीरें छत्तसीगढ़ से सामने आई हैं। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दौड लगाते नजर आए। कई मंत्री और अफसर भी उनके पीछे-पीछे दौड़ते दिखे। बता दें कि यह मैराथन दौड़ के पीछे की वजह थी प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने के मौके पर इस वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया था।
दरअसल, इस आयोजन में सीमित लोगों ने ही भाग लिया। कोरोना के खतरे को देखते हुए वर्चुअली किया गया। जो मंत्री या अफसर जहां था वह अपने घर और पार्क के सामने दौड़े। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए। जिनकी यूजर जमकर तारीफ कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में अपने मुख्यमंत्री आवास से यह दौड़ लगाई।
25
रायपुर में अपने आवास से दौड़ लगा रहे वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उनके पीछे सुरक्षाकर्मी और निजी स्टाफ दौड़ता दिखा।
35
तस्वीर में देखिए इस मौराथन दौड़ में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने भी हिस्सा लिया।
45
मैराथन दौड़ में हिस्सा लेते मुख्य सचिव अमिताभ जैन
55
छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी भी राजधानी की सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।