15 दिन से अपनी सहेलियों के घर पर थी 9वीं की छात्रा, डरके मारे घर नहीं लौट रही थी

Published : Dec 07, 2020, 12:23 PM IST

बलरामपुर, छत्तीसगढ़. यहां 9वीं की छात्रा के साथ 8 युवकों द्वारा गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अभी 2 आरोपी पकड़े जा सके हैं। लड़की 20 नवंबर को घर से बिना बताए गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की पड़ताल में मालूम चला कि पीड़िता अंबिकापुर के गांधीनगर में अपनी सहेलियों के साथ रह रही है। पुलिस ने जब उसे बरामद किया, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि 20 नवंबर को अंबिकापुर में उसे परसोड़ी निवासी सिद्धांत सागर उर्फ अमरेश (22) अपने साथ ले गया और फिर रेप किया। इसके बाद 7 अन्य लोगों ने भी रेप किया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

PREV
15
15 दिन से अपनी सहेलियों के घर पर थी 9वीं की छात्रा, डरके मारे घर नहीं लौट रही थी

हैरानी की बात यह है कि लड़की सिर्फ तीन आरोपियों अमरेश के अलावा सूरजपुर निवासी आलम साय और मैनपाट निवासी मनीष उरांव को ही जानती है। पांच अन्य युवक कौन थे, वो नहीं जानती। पुलिस ने अमरेश और आलम साय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आगे पढ़ें-'लुकाछुपी' के बहाने सूने मकान में मासूम के साथ 'मासूम' ने खेला 'डर्टी खेल'
 

25

चुरू, राजस्थान. पिछले महीने जिले के सरदारशहर में 5 साल की मासूम के साथ 10 साल के बच्चे द्वारा रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। कहा जा रहा है कि वो दोनों खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्चा लुकाछुपी के बहाने पीड़िता को पड़ोसी के सूने मकान में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया गया। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादी भागकर घटनास्थल पर पहुंचीं। वे बच्ची को अपने साथ लेकर आईं और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आगे पढ़ें ऐसी ही कुछ अन्य घटनाएं

35

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. पिछले दिनों अपनी 13 साल की बीमार बेटी के साथ रेप (minor rape) करने वाले एक पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी बेटी को अस्पताल से दिखाकर घर लौट रहा था। रास्ते में वो उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने रेप किया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा था। तखतपुर निवासी आरोपी ऑटो चलाता है। आगे पढ़ें-गैंगरेप: दोस्तों के साथ घर से निकली थी लड़की, रास्ते में दो गाड़ियों पर पहुंचे आरोपी उसे उठाकर ले गए

45

साहेबगंज, झारखंड. जिले के मंडरो इलाके में 6 लोगों पर एक नाबालिग से गैंग रेप का आरोप सामने आया था। घटना 21 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई थी।  मिर्जा चौकी में इसकी FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में एक मंदिर के पास कुछ लोग सोते दिखे। उसे देखकर वे उठ गए। जब वो आगे पहुंची, तो एक बाइक और स्कूटी पर 6 लोग आए। उन्होंने दोस्तों को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर भुतहा छिलका के पास नाले के ऊपर एक खेत में ले गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। आगे पढे़ं-दोस्त की 9 साल की बेटी को मछली पकड़ने के बहाने ले गया और खेत में किया रेप

55

जशपुर, छत्तीसगढ़. कुछ दिन पहले पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। आरोपी मछली पकड़ने के बहाने बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया था। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories