Published : Aug 28, 2020, 09:52 AM ISTUpdated : Aug 28, 2020, 09:58 AM IST
जांजगीर, छत्तीसगढ़. प्यार में अकसर इंसान को अच्छा-बुरा नहीं सूझता। उसे सिर्फ अपनी दुनिया दिखती है। औरों से जैसे कोई मतलब नहीं होता। यहां एक प्रेमी युगल ने शादी में देरी होने से नाराज होकर जहर पी लिया। गनीमत रही कि दोनों को समय पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जिससे जान बच गई। घटना अकलतरा थाना इलाके के बनाहिल गांव की है। यहां रहने वाला दुर्गेश कुमार अपने ही गांव की लड़की से प्यार करने लगा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इनके प्यार की खबर घरवालों को पता चली। हालांकि वे इस शादी को राजी हो गए, लेकिन प्रेमी युगल झटपट शादी चाहते थे। आगे पढ़िए इसी खबर के बारे में...
जांजगीर की लवस्टोरी
प्रेमी युगल के प्यार की चर्चा पूरे गांव में थी। पहले तो घरवालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे शादी पर अड़े रहे। आखिरकार घरवाले इस शादी को तैयार हो गए। इस पर प्रेमी युगल जल्द शादी करने की बात कहने लगे। परिजनों ने समझाया कि दीपावली के बाद कोई अच्छा सा मुहुर्त देखकर शादी करा देंगे। शादी में इतनी देरी जानकर प्रेमी युगल नाराज हो गए और जहर पी लिया। हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचाने पर उनकी जान बच गई। आगे पढ़िए एक अन्य प्रेम कहानी गांव की मुखिया को लगा प्रेम रोग, अब न ससुराल की रहीं और न मायके कीं, पढ़िए 2 बच्चों की मां की गजब कहानी
212
गांव के मुखिया को हुआ इश्क..
यह गजब प्रेम कहानी राजस्थान के बाड़मेर जिले की समदड़ी पंचायत की मुखिया पिंकी चौधरी की है। ये घर से गायब हो गई थीं। 2 बच्चों की मां पिंकी चौधरी पांच दिन गायब रहने के बाद गांव तो लौटीं, लेकिन अपने ससुराल या मायके नहीं गईं। बल्कि मायके के गांव में रहने वाले अपने प्रेमी सोहनलाल चौधरी के साथ रहने लगी हैं। पिंकी चौधरी प्रेमी के साथ ही घर से फरार हुई थीं। गांव लौटने पर मुखिया ने ऐलान किया कि वे न ससुराल जाएंगी और न मायके। वे लिव इन रिलेशनशिप में हैं।
आगे पढ़िए इसी प्रेम कहानी के बारे में...
312
समदड़ी थानाधिकारी मीठराम चौधरी ने बताया कि पिंकी अपनी मर्जी से घर से गायब हुई थीं। उनके साथ बेटा भी था। आगे पढ़िए इसी प्रेम कहानी के बारे में...
412
पिंकी चौधरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि जब तक उनका तलाक नहीं होता, वे अपने प्रेमी अशोक चौधरी के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी।
512
उल्लेखनीय है कि पिंकी चौधरी 5 साल पहले गांव की प्रधान चुनी गई थीं। अभी समिति के चुनाव स्थगित होने से नया प्रधान नहीं चुना गया है। इसलिए वे ही प्रधान हैं।
612
पिंकी चौधरी ने गुमशुदगी रिपोर्ट में उनके बारे में लिखवाई गईं बातों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके ससुर के ऊपर दबाव था। इसी वजह से उनके पिता ने रिपोर्ट में कई मनगढ़ंत बातें लिखवाई थीं।
712
गायब होने के बाद पिंकी ने बाड़मेर पुलिस एसपी को एक मेल किया था। इसमें उन्होंने अपने ससुर और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
812
पिंकी ने मीडिया को बताया कि घर से जाने के बाद वे जोधपुर में रहीं। उनका बेटा साथ था।
912
बता दें कि पिंकी चौधरी का मायका समदड़ी से सिर्फ 15 किमी दूर है। वे 7 साल के बेटे को लेकर मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थीं।
1012
पिंकी के ससुर भाजपा नेता हैं। समदड़ी सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने पिंकी को चुनाव लड़वाया था।
1112
हालांकि पिंकी चौधरी के गायब होने के बाद से ही उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा शुरू हो गई थी।
1212
पिंकी चौधरी के लौटने के बाद बात साफ हो गई कि पिंकी चौधरी प्रेम में ही घर से भागी थीं।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।