800 नक्सलियों ने जवानों को 'U शेप एंबुश' में फंसाया, फिर 3 तरफ से किया अटैक,पढ़िए कैसे हुआ ये हमला

रायपुर (Rajasthan) । नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र के जंग में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बात सामने आ रही है कि नक्सलियों ने ही जवानों को 'U शेप एंबुश' में फंसाने की पूरी तैयारी की थी। जिसके लिए वो जवानों को बीच जंगल तक आराम से घुसने दिए थे, फिर उनके ऊपर अटैक किए।  बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली हिडमा को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों के 2000 जवानों की टीम अलग-अलग इलाकों से जंगल के अंदर घुस रही थी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2021 1:32 PM IST

15
800 नक्सलियों ने जवानों को 'U शेप एंबुश' में फंसाया, फिर 3 तरफ से किया अटैक,पढ़िए कैसे हुआ ये हमला

बताया जाता है कि 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिडमा की सुरक्षा में नक्सलियों की सबसे घातक टीम रहती है। यह टीम अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर मौजूद एक जवान ने बताया है कि इस टीम में करीब 800 की संख्या में नक्सली थे। उन्होंने जवानों के ऊपर हमला किया है।
 

25

हिडमा खुद कभी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शरण लेता रहता है। घटना वाली जगह भी तेलंगाना की सीमा से लगती है। वहीं, हिडमा को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों की टीम कई हिस्सों में बंटी हुई थी। जिसकी जानकारी पहले से ही हिडमा की बटालियन को था, जबकि इसकी भनक जवानों को नहीं थी। ऐसे में नक्सलियों ने जवानों की टीम को अपने मुफीद एंबुश में फंसा लिया, जो U शेप में थी। 

35

U शेप में बनाए गए एंबुश में दाखिल होने के बाद जवानों के आगे बढ़ने का रास्ता बंद हो गया था। जिसके बाद नक्सलियों ने तीन तरफ से घेर लिया था। हिडमा की बटालियन पहाड़ के ऊपर थी और जवान नीचे। उसके बाद जवानों की घेराबंदी कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
 

45

चारों तरफ से घिरे जवानों के पास कोई चारा नहीं बचा था। उसके बाद भी जवानों ने हिडमा की बटालियन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कुछ जवानों ने जोनागुड़ा से लगे गांव की ओर पोजिशन के लिए वहां जाने की कोशिश की, लेकिन नक्सलियों ने वहां भी उनका पीछा कर फायरिंग की। नक्सली हमला कर हथियार, सामान लूटते गए और पीछे जंगलों में भागते गए।
 

55

कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी बहुत नुकसान हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली मौके से चार ट्रैक्टर में भरकर अपने साथियों के शव ले गए हैं। कुछ दिन पहले ही हिडमा ने पुलिस को चुनौती थी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos