उदयन और आकांक्षा सोशल साइट के जरिये साल 2007 में संपर्क में आए थे। उदयन भोपाल में रहता था, लेकिन उसने झूठ बोल रखा था कि वो अमेरिका में रहता है। उदयन के प्रेम में पागल आकांक्षा ने जून 2016 में अपना घर छोड़ दिया था। उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इसके बाद दोनों भोपाल में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।