रायपुर, छत्तीसगढ़. ये तस्वीरें लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों और गरीबों की बेबसी को दिखाती हैं। हजारों लोग पैदल अपने घर पहुंच चुके हैं। हजारों को सरकारों ने बसों और ट्रेनों के जरिये उनके प्रदेशों तक पहुंचाया। लेकिन अभी भी हजारों परिवार ऐसे हैं, जो साधन नहीं मिलने पर पैदल ही भीषण गर्मी में भूखे पेट और नंगे पांव सड़कों पर चलते देखे जा सकते हैं। इनके साथ मासूम बच्चे भी हैं। कुछ गोद में, तो कुछ खुद पैदल चल रहे हैं। ये तस्वीरें भावुक करती हैं। मीलों पैदल चलते मजदूरों की चप्पलें-जूते टूट गए, लेकिन उनके पैर नहीं रुके। कदम-दर-कदम मिलाते हुए लोगों ने हजारों मील लंबा रास्ता नाप लिया। देखिए लॉकडाउन के दौरान बच्चों से जुड़ीं ऐसी ही कुछ मार्मिक तस्वीरें..
यह पहली तस्वीर यूपी के प्रयागराज(इलाहाबाद) की है। साधन न मिलने पर अपने घरों के लौटतीं प्रवासी मजदूर महिलाओं ने अपने बच्चों को यूं ट्रॉली में बैठा लिया, ताकि उन्हें धूप से बचाया जा सके। पैदल न चलना पड़े। दूसरी तस्वीर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तिफरा ओवरब्रिज के पास की है। अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर रायपुर जाता एक मजदूर पिता। यह शख्स झारखंड से निकला था।
215
यह तस्वीर नोएडा की है। घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े बच्चे।
315
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बेटा एक शख्स अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए हुए।
415
यह तस्वीर जयपुर के एक शेल्टर होम की है। यह बच्ची यूं घूर रही है, जैसे उसे कोरोना पर बहुत गुस्सा हो।
515
यह तस्वीर जयपुर की है। जब बात मीलों पैदल चलने की हुई, तो जूते-चप्पलों ने भी दगा दे दिया।
615
यह तस्वीर अमृतसर की है। गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी है, ऐसे में मीलों पैदल चलकर अपने घर जाना पड़ रहा है।
715
यह तस्वीर पटियाला की है। थककर बेसुध-सी लेटी अपनी मां को को हंसाने की कोशिश करती एक बच्ची।
815
पहली तस्वीर अहमदाबाद की है। नरोड मेम्को एक श्रमिक अपनी बेटी के साथ कालूपुर जा रही थी। रास्ते में बच्ची की एक चप्पल टूट गई। वो एक चप्पल पहनकर ही तपती सड़क पर चलती रही। दूसरी तस्वीर 10 साल की एक बच्ची की है। वो नंगे पांव चंडीगढ़ के पास से यूपी के उन्नाव के लिए जा रही थी।
915
यह तस्वीर भोपाल से सामने आई थी। यह मासूम बच्चा अपने मां-बाप और छोटे भाई के साथ 700 किमी दूर छत्तीसगढ़ के मुंगेली गांव जाता दिखाई दिया था। बच्चा पैदल ही नंगे पैर चला जा रहा था।
1015
यह बच्चा ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ के जांजगीर पहुंचा था। करीब 215 किमी उसे पैदल चलना पड़ा। कहीं-कहीं लिफ्ट भी मिली। जब ये जांजगीर पहुंचा, तो उसके नंगे पैर देखकर बिर्रा थाने के प्रभारी तेज कुमार यादव भावुक हो उठे। उन्होंने बच्चे को नई चप्पलें दिलवाईं और उसके परिवार को खाना खिलवाया। इसके बाद गाड़ी का इंतजाम करके सबको घर तक पहुंचवाया।
1115
यह तस्वीर मध्य प्रदेश से सामने आई थी। पश्चिम बंगाल के मालदा की खातून 2500 किमी का सफर पैदल करते दिखाई दी थीं। हैरानी की बात उनकी गोद में मासूम बच्चा था।
1215
पहली तस्वीर फरीदाबाद की है। एक पैर से विकलांग यह बच्ची अपने परिवार के साथ पैदल घर को निकली थी। दूसरी तस्वीर 10 साल की एक बच्ची की है। वो नंगे पांव चंडीगढ़ के पास से यूपी के उन्नाव के लिए जा रही थी।
1315
पहली तस्वीर में दिखाई दे रहा मजदूर यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है। उसने घर जाने के लिए ट्रेन में सीट बुक कराई थी, लेकिन नहीं मिली। आखिरकार उसने बच्चों को पालकी में बैठाया और हिम्मत करके 1000 किमी दूर अपने घर के लिए निकल पड़ा। दूसरी तस्वीर आंध्र प्रदेश के कडपा जिले की है। यह मजदूर 8 लोगों के परिवार के साथ 1300 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकला था। उसने अपने मासूम बच्चों को पालकी में बैठा रखा था।
1415
यह तस्वीर गाजियाबाद की है। कुछ ऐसे सफर करना पड़ रहा बच्चों को।
1515
यह तस्वीर राजस्थान की है। गर्मी में पैदल चलकर थकने के बाद कुछ यूं सो गया मासूम।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।