बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

रायपुर, छत्तीसगढ़. टीबी से बीमार पति की मौत से दु:खी पत्नी ने अस्पताल में ही सुसाइड कर लिया। मृतका के पति का रायपुर के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (DKS)में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। पति की शनिवार रात को मौत हो गई थी। रविवार को उसका शव घर जाना था कि इससे पहले ही पत्नी ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि अलविदा दोस्तों... भूल-चूक माफ करना। 45 वर्षीय निखत अंजुम ने 2008 में जाहिद अली से लवमैरिज की थी। जाहिद के मामा अकील रहमान ने रविवार सुबह गोलबाजार थाने में घटना की जानकारी दी। महिला ने एक पॉलिथीन को गले में बांध लिया था। इससे उसका दम घुट गया। जाहिद भिलाई तीन में निखत के साथ रहता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2020 4:31 AM IST

15
बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

जाहिद एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। उसे टीबी थी। इंफेक्शन काफी बढ़ गया था। निखत का वॉट्सऐप स्टेटस पढ़कर घरवालों ने उसे कॉल किया। बाद में हॉस्पिटल स्टाफ की नजर मोबाइल पर पड़ी, तो किसी ने उसे रिसीव किया। आगे पढ़ें अपराध की कुछ चौंकाने वाली घटनाएं....

25

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. महज 17 महीने की शादी में ही दम्पती के बीच इतनी खटास आ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी 21 वर्षीय सोनाली किरण साठे की हत्या ( murder of wife) करके गायब हुए पति किरण अशोक साठे की लाश भी एक तालाब से मिली। दम्पती दौलताबाद के मालीवाड़ा इलाके में रहता था। इनका एक मासूम बेटा किशु है। इस बीच पुलिस को किरण का एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें वो हत्या की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह ऑडियो क्लिप उसी का है या नहीं। ऑडियो क्लिप में किरण कहते सुना जा रहा है कि उसने पुणे से अपने किसी दोस्त को बुलाया और सोनाली की हत्या कर दी। क्लिप में यह भी सुना गया कि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। वो यानी सोनाली बहुत बहस करती थी। आगे पढ़ें-एक्टिवा पर आगे पत्नी की लाश रखकर जब चौराहे से गुजरा युवक, जानिए फिर क्या हुआ

35

भावनगर, गुजरात. यह दृश्य किसी के भी रौंगटे खड़े कर सकता है। एक शख्स एक्टिवा के आगे अपनी पत्नी की लाश रखकर ले जा रहा था। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो होश उड़ गए। उन्होंने युवक को रोका, तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि लोगों ने पीछे करके उसे दबोच लिया। यह घटना भावनगर जिले के पालिताणा शहर में कुछ दिन पहले सामने आई। आरोपी सिंधी कैंप में रहने वाला अमित मथुरदास हेमनाणी है। मृतका का नाम नयनाबेन था। दम्पती के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। रविवार को विवाद होने पर अमित ने नयना का गला दबा दिया था। इसके बाद लाश को एक्टिवा पर आगे रखकर डैम में फेंकने निकला था। इसी बीच रोहीशाला गांव के पास चौराहे पर बैठे लोगों ने उसे देख लिया।

आगे पढ़ें-पति को खाये जा रहा था पत्नी का कोई राज़, कमर से चेहरे तक चाकू से किए 10 से ज्यादा वार

45

करनाल, हरियाणा. दिल दहलाने वाली यह घटना कट्टा बाग एरिया सूरजनगर में कुछ दिन पहले हुई। आरोपी 40 वर्षीय विक्रम मूलत: यूपी के शामली के पावती कला गांव का रहने वाला था। वो यहां 10 साल से पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहता था। हत्या के बाद विक्रम ने भी जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी दम्पती के 14 साल के बेटे के जरिये पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जब बेटा कमरे में पहुंचा, तो मां रक्तरंजित पड़ी थी। उसने बेटे से पीने को पानी मांगा। दम्पती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आगे पढ़ें-दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री: 18 महीने से घर में ही गाड़ रखी थी पति की लाश, अचानक दिखी खोपड़ी

55

पानीपत, हरियाणा. पिछले दिनों यहां के विकास नगर से 18 महीने पहले गायब हुए 31 वर्षीय टेक्नीशियन की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। हरबीर सिंह का कंकाल (Skeleton) घर की मरम्मत के दौरान जमीन में दफन मिला। इस हत्याकांड को ठीक वैसे ही अंजाम दिया गया, जैसा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) में दिखाई दिया था। बड़े भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि यह हत्या हरबीर की पत्नी और अन्य ने की। इस घटना का किसी को पता नहीं चले, इसलिए लाश को घर में ही दफन कर दिया। हरिओम का बेटा आरोपी चाची के साथ घर की मरम्मत का काम करा रहा था, तभी कंकाल सामने आया। पूछने पर हरबीर की पत्नी ने कहा कि पति ने एक कुत्ता पाल रखा था। यह कंकाल उसी का होगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos