कोंडागांव, छत्तीसगढ़. जिले के केशकाल के ओड़ागांव में एक युवती के साथ गैंग रेप (gang rape) की घटना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना तीन महीने पहले हुई थी। लेकिन पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। लिहाजा पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था। इससे दुखी होकर पिता ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। तब कहीं जाकर पुलिस सक्रिय हुई। इस घटना के बारे में मृतका का सहेली ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़िता के साथ 7 लोगों ने गैंग रेप किया था। बुधवार को इस मामले की जांच करने पुलिस ने मृतका की लाश को कब्र से निकलवाया। अपनी किरकिरी होते देख पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी अमित पटेल ने बताया कि पीएम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि मृतका के पिता ने 4 अक्टूबर को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। आगे पढ़ें-मृतका की सहेली ने बताई घटना...
पीड़िता की सहेली ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले वो और मृतका कानागांव में आयोजित एक शादी में गई थी। इसी दौरान देर रात फूंडेर गांव के 7 युवक उसकी सहेली को उठा ले गए थे। उन्होंने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया था। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी
210
यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
310
यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां
410
नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश. शहर में एक रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। लेकिन लड़की चुप नहीं बैठी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे अकेला पाकर भाई ने उसके साथ रेप किया। इस बारे में उसने मां को बताया था, लेकिन उन्होंने उल्टे ही उसे डांटा और चुप करा दिया। पीड़िता मां से छुपकर कोतवाली पहुंची थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़ें- खेल-खेल में पिता करने लगा गंदी हरकतें, तो गेट खोलकर भागकर दादी के पास पहुंच गई बच्ची
510
मुंबई, महाराष्ट्र. उपनगर डोंबिवली के रामनगर में 32 साल के एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची जैसे-तैसे पिता के चंगुल से छूटकर दादी के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। आरोपी की मां ने खुद पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत मामला दर्ज किया है। रामनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश अहेर ने बताया कि आरोपी सो रहा था। अचानक बेटी को देखकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
610
बेटी ने कहा कि पिता ने उसे पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
710
बच्ची की दादी की शिकायत पर आरोपी को कुछ घंटे में ही पकड़ लिया गया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
810
आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो कई महीनों से बेरोजगार है। आगे पढ़ें-दीदी को रोते देखकर मासूम बहन की खुल गई नींद, जब मां-बाप ने बेटी की हालत देखी, तो फट गया कलेजा
910
यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं
1010
जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।