Published : Jun 04, 2020, 03:33 PM ISTUpdated : Jun 04, 2020, 03:36 PM IST
बिलासपुर, छत्तीसगढ़. जांजगीर-चांपा के कलेक्टर रहे जनक पाठक पर एक महिला के सनसनीखेज आरोप के बाद प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप गया है। महिला ने आईएस पर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को अश्लील फोटोज, मैसेज और बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी है। महिला ने कहा कि पाठक ने उसके NGO को प्रोजेक्ट दिलाने के बहाने चेंबर में शारीरिक शोषण किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वो अपनी समस्या लेकर पाठक से मिली थी। तब वो जांजगीर-चांपा में कलेक्टर थे। इसके बाद पाठक से उसकी बातचीत होने लगी। पाठक ने उसे एनजीओ का काम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 15 मई को कलेक्टोरेट में पाठक ने अपने चेंबर के रेस्ट रूम में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जानिए पूरी कहानी..
महिला का आरोप है कि पाठक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब डेढ़ महीने बाद भी उसे काम नहीं मिला, तब उसे पाठक की चालाकी समझ आई। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत अफसरों के जरिये सरकार तक पहुंचा दी।
25
महिला ने सबूत के तौर अश्लील मैसेज, बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोज पेश किए हैं।
35
शिकायत के बाद मौजूदा जांजगीर-चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार ने एसपी पारुल माथुर को मामले की जांच कराने को कहा। एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह मामले की जांच कर रही हैं। जनक पाठक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
45
बता दें कि 2007 बैच के आइएएस जनक पाठक जून 2019 को जांजगीर-चांपा कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए थे। कुछ दिन पहले ही उनका यहां से तबादला हुआ है। 28 मई को यशवंत कुमार यहां के कलेक्टर बने हैं। पाठक को मंत्रालय में भू-अभिलेख शाखा में भेजा गया है। (तस्वीर जनक पाठक)
55
इस मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने भी मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने को कहा है। वहीं कहा जा रहा है कि पाठक एफआईआर रद्द कराने हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। (तस्वीर जनक पाठक)
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।