COVID 19: यह लापरवाही बहुत महंगी पडे़गी.. 2-4 नहीं, लाखों जिंदगियों का सवाल है, यह सजा नहीं, ALERT है

Published : Mar 27, 2020, 12:27 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़. कोरोना वायरस की चपेट में सारी दुनिया आ चुकी है। हर देश अपने-अपने स्तर पर संक्रमण को रोकने जद्दोजहद कर रहा है। अभी तक इस वायरस की कोई दवा नहीं मिली है। इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है-सोशल डिस्टेंसिंग। इसके लिए देशभर में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है। बावजूद लोग इसे हल्के में ले रहे हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। एक संक्रमित मरीज सैकड़ों लोगों को इस मौत की बीमारी में धकेल सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार युद्धस्तर पर संक्रमण को रोकने में लगी है। लेकिन दुर्ग की यह तस्वीर लोगों की लापरवाही को दिखाती है। बिना किसी कारण घर से तफरी करने वाले ये लोग कोरोना के खतरे को समझ नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्ती अपनाना पड़ रही है।

PREV
17
COVID 19: यह लापरवाही बहुत महंगी पडे़गी.. 2-4 नहीं, लाखों जिंदगियों का सवाल है, यह सजा नहीं, ALERT है
यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के दुर्ग की है। ये लोग बिना किसी कारण घर से निकले थे। पुलिसवालों ने उन्हें मुर्गा बनने की सजा दी। लेकिन ऐसे लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। अगर कोरोना के खतरे को न समझे, तो जिंदगी न मिलेगी दुबारा। आगे देखिए ऐसी ही कुछ अन्य तस्वीरें...
27
यह तस्वीर पुणे की है। समझाइश के बाद भी लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं।
37
यह तस्वीर मुंबई की है। कोरोना के संक्रमण को लोग हल्के में ले रहे हैं। इन्हें समझाने पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ रही है।
47
यह तस्वीर नई दिल्ली के निगमबोध घाट के पास की है। बेसहारा लोगों के भोजन और ठहरने के लिए सरकार ने शेल्टर होम खोले हैं। इसी दौरान खाने के पैकेट को लेकर इस तरह मची अफरा-तफरी।
57
यह तस्वीर मुंबई के पनवेल इलाके की है। तमाम सख्ती के बावजूद लोग लॉक डाउन का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
67
यह तस्वीर मुंबई की है। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती दिखा रही है।
77
यह तस्वीर मुंबई की है। अपने डॉग के साथ बाहर निकली लड़की को समझाता एक पुलिसवाला।

Recommended Stories