कोरोना अपडेट: डेली ग्लोबल कोरोना केस में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, इन 3 बातों ने बढ़ा दी टेंशन

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सरकार और वैज्ञानिक इस पर रोकथाम पाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। कई देशों के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन और टीका का परीक्षण भी कर रहे हैं। ऐसे में शनिवार को भारत के लिए कुछ डरावने आंकड़े सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से जान गवानेवालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। पॉजिटिविटी रेट का बढ़ना पहले से ही खतरे की घंटी है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2020 5:49 AM IST

15
कोरोना अपडेट: डेली ग्लोबल कोरोना केस में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, इन 3 बातों ने बढ़ा दी टेंशन

भारत की हिस्सेदारी बढ़ी 

कोरोना वायरस के मामले भारत में रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच डेली ग्लोबल केस (रोजना दुनिया में बढ़े केस) में भारत का शेयर 12 प्रतिशत हो गया है। ऐसा शनिवार को ही हुआ। इससे पहले शुक्रवार तक यह 11.8 प्रतिशत था।

25

महाराष्ट्र की स्थिति है गंभीर 

महाराष्ट्र में कोरोना से शनिवार को 223 मौतें हुईं। इसके साथ ही मौत का कुल आंकड़ा वहां 10 हजार के पार हो गया है। देश में कोरोना से अबतक 22,123 मौतें हो चुकी हैं। इसमें से 45 प्रतिशत सिर्फ महाराष्ट्र में ही हुई हैं।
 

35

बढ़ रहा कोरोना पॉजिटिव केस 

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट भी चिंता पैदा कर रहा है। कुल टेस्ट पर कितने केस पॉजिटिव आए यह पॉजिटिविटी रेट बताता है। भारत में यह पहली बार 20 जून को 6 प्रतिशत के पार हुआ था। फिलहाल यह 7.09 के आसपास है। ज्यादा प्रभावित राज्य जैसे महाराष्ट्र में तो यह 19 प्रतिशत तक उठ गया है।

45

जनसंख्या के हिसाब से नहीं खराब है स्थिति 

ग्लोबल कोरोना केसों में भारत की हिस्सेदारी बढ़ना चिंता की बात तो है, लेकिन उतनी नहीं। क्योंकि दुनिया की जनसंख्या में भारत की हिस्सेदारी 17.5 प्रतिशत है। यानी पूरी दुनिया में जितने लोग हैं, उसके 17.5 प्रतिशत यहां रहते हैं। देखा जाए तो जनसंख्या प्रतिशत के हिसाब से यहां केस कम।

55

फोटो सोर्स- गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos