कोरोना के चलते इस देश में खेलों पर है रोक, लेकिन सेक्स वर्कर्स को दी गई छूट

Published : May 30, 2020, 02:39 PM ISTUpdated : May 30, 2020, 04:26 PM IST

ज्यूरिक. कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। अब तक करीब 3.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के तमाम देशों में लॉकडाउन में अन्य उद्योग जगतों के अलावा सेक्स वर्कर्स के काम पर भी रोक थी। इसके चलते सेक्स वर्कर्स आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। लेकिन अब स्विट्जरलैंड में सरकार ने सेक्स वर्कर्स को काम शुरू करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, यहां शारीरिक संपर्क वाले खेलों जैसे कुश्ती, जूडो, बॉक्सिंग जैसे खेलों पर अभी भी रोक है। ऐसे में इस फैसले से लोग अभी भी हैरान हैं। 

PREV
16
कोरोना के चलते इस देश में खेलों पर है रोक, लेकिन सेक्स वर्कर्स को दी गई छूट

स्विट्जरलैंड में सेक्स वर्कर्स के कामों को वैध माना गया है। यहां 6 जून से ये धंधा फिर से शुरू हो सकेगा। इसके अलावा सरकार ने यहां सिनेमाघर, नाइटक्लब और सार्वजनिक पूल खोलने की भी इजाजत दे दी है। हालांकि, अभी भी नजदीकी संपर्क वाले खेलों पर रोक है। 

26

स्विट्जरलैंड में प्रतिबंधों के चलते 20 हजार सेक्स वर्कर्स प्रभावित थे। लेकिन अब इजाजत मिलने के बाद इन्हें फिर से काम मिल सकेगा। हालांकि, देश के स्वास्थ्य मंत्री इस फैसले को विरोधाभास के तौर पर देखते हैं। 
 

36

एलेन बर्सेट ने कहा, कुछ हद तक व्यक्तिगत तौर पर लोग संपर्क में आएंगे। लेकिन सुरक्षा नामुमिकिन नहीं है। उन्होंने कहा, इन सर्विसों को पहले ही शुरू किया जा सकता है।

46

स्विट्जरलैंड  में 85 लाख की आबादी है। यहां मामलों में कमी देखी गई है। हालांकि, देश की राजधानी फ्रांस और इटली से जुड़ी है। इसके बावजूद अब यहां हर रोज 20 से कम मामले सामने आ रहे हैं।  

56

स्विट्जरलैंड  यूरोप का एक मात्र ऐसा देश है, जिसने मई की शुरुआत में ही दुकानों, रेस्टोरेंट और, स्कूलों को खोलने की इजाजत दी है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में भी ढिलाई की गई है। 

66

स्विट्जरलैंड  में कोरोना के अब तक 30 हजार मामले सामने आए हैं। यहां 1919 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 28300 लोग ठीक हो चुके हैं। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories