स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Indian cricketer) जितना अपने खेल के लिए फेमस है, उतना ही अपनी लव लाइफ के लिए भी मशहूर हैं। कुछ खिलाड़ियों की लव स्टोरी तो किसी फिल्म से कम नहीं रही है। कुछ ने अपने दिल की बात मजाक में कह दी थी तो किसी ने पूरी तैयारी के साथ अपने पार्टनर को प्रपोज किया था। आज हम आपको भारत के 10 खिलाड़ियों ने अपने प्यार का इजहार कैसे किया था।
हार्दिक पांड्या ने दुबई में महंगे से शिप में ले जाकर पूरी तैयारी के साथ अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक को प्रपोज किया था।
210
एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को प्रपोज करते हुए कहा था कि मेरी जिंदगी क्रिकेट की किट जितनी छोटी है। उन्होंने आई लव यू न कहते हुए सीधे शादी करने की बात कही थी।
310
रोहित शर्मा ने जिस मैदान पर क्रिकेट खेलना सीखा था, उसी मैदान पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह को प्रपोज किया था।
410
युवराज सिंह ने हेजल कीच को जब प्रपोज किया था तब उन्होंने कहा था कि तू मुझे ठीक तो लगता है देखती हूं। हालांकि बाद में उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।
510
जहीर खान ने IPL के बीच में ही सागरिका घाटगे को प्रपोज किया था। दोनों साथ में घूमने जाने वाले थे, पर बीच में ही उन्होंने सागरिका को प्रपोज किया था।
610
सचिन तेंदुलकर इस मामले में भी सबसे अलग हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को नहीं बल्कि उनकी पत्नी अंजली ने उन्हें प्रपोज किया था।
710
हरभजन ने एक पोस्टर में देखकर गीता बसरा को पसंद कर लिया था। इसके बाद IPL के बीच में उन्होंने गीता को प्रपोज किया था। उस समय गीता बसरा ने कहा था कि अभी वो रेलिशन में नहीं आना चाहती हैं।
810
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बचपन की दोस्त आरती अहलावत को मजाक में ही प्रपोज कर दिया था। हालांकि उनका प्रपोजल एक्सेप्ट हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
910
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने लंदन की टेम्स नदी के किनारे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उनका ये रोमांटिक अंदाज देखकर आशिता सूद ने भी तुरंत शादी के लिए हां कर दी थी।
1010
शिखर धवन ने 2 बच्चों की मां आयशा मुखर्जी को सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज किया था। आयशा ने तुरंत हां भी कर दी थी, पर धवन ने शादी से पहले कुछ समय मांगा था।