14 साल की दोस्ती के बाद सहवाग ने किया था प्रपोज, शादी में लग गए थे 17 साल

Published : Apr 23, 2020, 11:52 AM ISTUpdated : Apr 23, 2020, 12:27 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेन्द्र सहवाग की शादी को 16 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त और रिश्तेदार आरती सहवाग के साथ 2004 में शादी की थी। शादी की 16वीं सालगिरह पर उन्होंने पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "आज के दिन ही एक दूसरे के गले पड़े थे।" उनकी पत्नी आरती ने भी सालगिरह के मौके पर कई फोटो शेयर की। आरती ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा 16 साल की शादी। हालांकि सहवाग के लिए यह शादी बिल्कुल आसान नहीं थी। वो 7 साल की उम्र में पहली बार आरती से मिले थे। इसके 14 साल बाद उन्होंने आरती को शादी के लिए प्रपोज किया था और 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी की थी। सहवाग के घर वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से सभी को इस बात के लिए राजी किया था। 

PREV
110
14 साल की दोस्ती के बाद सहवाग ने किया था प्रपोज, शादी में लग गए थे 17 साल

आरती से मिलने के 17 साल बाद सहवाग ने उनके साथ शादी की थी। 

210

7 साल की उम्र में आरती से पहली बार मिलने वाले सहवाग ने 14 साल तक दोस्त रहने के बाद उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। 

310

सहवाग ने साल 2002 में मजाकिया तौर पर आरती को प्रपोज किया था और आरती ने मजाक में ही इसे स्वीकार भी कर लिया था। 
 

410

सहवाग ने सालगिरह के मौके पर अपनी पत्नी के लिए बहुत ही प्यारा सा ट्वीट करके उनके जीवन में आने के लिए धन्यवाद कहा। 
 

510

आरती की बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी और ये दोनों पहले से ही रिश्तेदार थे। 

610

इसी रिश्ते की वजह से दोनों महज 7 साल कई उम्र में एक दूसरे से मिल गए थे। 

710

सहवाग ने बताया था कि उनके परिवार में करीबी रिश्तेदारों के साथ शादी नहीं करते हैं। इस वजह से उन्हें अपने परिवार वालों को मनाने में काफी समय लग गया था। 

810

सहवाग के अलावा आरती के परिवार वाले भी इस शादी के पक्ष में नहीं थे। हालांकि बाद में सभी इस बात के लिए मान गए थे। 

910

सहवाग और आरती के दो बच्चे हैं। आर्यवीर और वेदांत। ये दोनों अभी अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। 
 

1010

आरती को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। इसलिए वो सहवाग का स्कूल और चैरिटी वर्क संभालती हैं। 

Recommended Stories