विराट कोहली के दुबई जाने पर इस शख्स के साथ रह रहीं अनुष्का शर्मा, 24 घंटे साए की तरह रहता हैं साथ

Published : Sep 01, 2020, 10:27 AM ISTUpdated : Sep 04, 2020, 05:10 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2020 के लिए विराट कोहली दुबई में हैं। अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को छोड़कर उन्हें मैच के लिए यूएई जाना पड़ा। ऐसे वक्त में अनुष्का का ख्याल कौन रखता हैं? कौन उसके सारे काम करता है ये सोचने वाली बात है? खैर एक इंसान हैं जो हमेशा से ही अनुष्का के साथ साए की तरह रहता हैं और ऐसे वक्त में भी उनका सारा काम कर रहा हैं। प्रकाश सिंह उर्फ सोनू अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड हैं। सोनू हमेशा ही अनुष्का के साथ रहते हैं और उनकी प्रोटेक्शन करते है। 

PREV
18
विराट कोहली के दुबई जाने पर इस शख्स के साथ रह रहीं अनुष्का शर्मा, 24 घंटे साए की तरह रहता हैं साथ

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद भी उन्हें अपना करियर छोड़ा नहीं बल्कि अपना प्रोडक्शन हॉउस भी शुरू किया। करियर की शुरुआत से ही अनुष्का के साथ उनके बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू हमेशा साए की तरह साथ रहते हैं।

28

विराट कोहली से शादी के बाद भी अनुष्का ने अपने बॉडीगार्ड को नहीं हटाया। प्रकाश सिंह उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहें।

38

फिल्म सेट हो, कोई पार्टी या पब्लिक प्लेस प्रकाश सिंह हर जगह अनुष्का को प्रोजेक्ट करते नजर आते हैं।

48

वैसे तो प्रकाश सिंह सिर्फ उनके बॉडीगार्ड हैं पर अनुष्का उन्हें अपने फैमली मेंबर की तरह मानती हैं। तभी तो उनके जन्मदिन पर पार्टी देने हो या घर में कुछ जरूरत होना, पर वह हमेशा प्रकाश की मदद के लिए आगे आती हैं।

58

सिर्फ अनुष्का ही नहीं कई जगह प्रकाश सिंह विराट कोहली को भी प्रोटेक्ट करते नजर आए हैं। जब कभी भी विरुष्का किसी प्रोग्राम में जाते हैं, तो सोनू उन दोनों के साथ ही रहते है।

68

अब प्रकाश सिंह अनुष्का को ही नहीं बल्कि उनके होने वाले बच्चे की सुरक्षा भी कर रहे हैं। अनुष्का को डॉक्टर के पास जाना हो या होने वाले बच्चे के लिए कुछ लेना हो, हर जगह वह मां और उनके होने वाले बच्चे को सुरक्षा देते हैं।

78

अभी हाल में अनुष्का कोहली से मिलने दुबई गई थी। उस दौरान भी उनका बॉडीगार्ड साथ में ही था।

88

अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड का हर वक्त मदद करती हैं और जहां तक उनकी सैलरी की बात है, तो कई सारे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने बॉडीगार्ड को 1.2 करोड़ रुपए सालाना देती हैं।
 

Recommended Stories