पिता के सामने बेबी बंप को दुप्पट्टे से ढंकती नजर आईं अनुष्का शर्मा, बेटी होने के अहसास को बयां कर हुईं भावुक

स्पोर्ट्स डेस्क: जल्द पिता बनने वाले विराट कोहली अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। दिवाली पर इंडिया से दूर उन्हें घर की याद आई तो ईधर भारत में अनुष्का शर्मा ने कोरोना के बीच गेंदा फूल से रंगोली बनाकर दिवाली का जश्न मनाया। जनवरी में ड्यू डेट के बीच पड़े ऑस्ट्रेलियाई दौरे से कोहली बीच में ही लौट जाएंगे। अपनी पत्नी और बच्चे के लिए उन्होंने मैटरनल लीव की तरह छुट्टी ले ली है। इस बीच अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अपने पेरेंट्स के साथ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइट पिंक कलर के सूट में एक तस्वीर शेयर की। इसमें वो दुपट्टे से अपना बेबी बंप छिपाती नजर आई। लेकिन इस तस्वीर में छिपी ख़ास चीज ने उन्हें भावुक कर दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2020 12:35 PM IST

18
पिता के सामने बेबी बंप को दुप्पट्टे से ढंकती नजर आईं अनुष्का शर्मा, बेटी होने के अहसास को बयां कर हुईं भावुक

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। हलके गुलाबी रंग के सूट में अनुष्का काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अनुष्का अपने बेबी बंप को दुपट्टे से छिपाती नजर आई।  

28

इस तस्वीर में अनुष्का ने कैप्शन के जरिए लोगों का ध्यान ख़ास चीज की तरफ करवाया।  इस फोटो में पीछे लगे कांच में एक परछाई नजर आ रही है। परछाई में मौजूद शख्स ही अनुष्का की तस्वीर ले रहा है।  
 

38

कैप्शन में अनुष्का ने खुलासा किया वो परछाई असल में उनके पापा की है। उनके पापा ने ही ये तस्वीर खींची है। कैप्शन में अनुष्का ने लिखा कि उनके पापा ने उन्हें इस तस्वीर से क्रॉप कर देने को कहा था लेकिन वो ऐसा कैसे कर सकती हैं? आखिर वो बेटी हैं। 
 

48

आईपीएल शुरू होने से पहले अनुष्का और विराट कोहली ने लोगों के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। जनवरी 2021 में उनकी ड्यू डेट है जिससे पहले ही विराट ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच से इंडिया लौट जाएंगे।

58

दुबई में जबतक आईपीएल चला अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ ही रही। इस दौरान आरसीबी के हर मैच में अनुष्का ने टीम का सपोर्ट किया। उस दौरान अनुष्का के लुक की काफी चर्चा हुई।  

68

वहां से विराट ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां वो एक टेस्ट मैच खेलेंगे जिसके बाद वो वापस इंडिया आ जाएंगे। लेकिन दुबई से अनुष्का वापस इंडिया आ गईं। 

78

यहां दिवाली में अनुष्का ने अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की थी। लूज सूट में अनुष्का ने बेबी बंप बखूबी छिपाया था। हालांकि, अब प्रेग्नेंसी फैट उनके चेहरे पर नजर आ चुका है। 

88

अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में अपनी मेकअप करवाती एक तस्वीर भी शेयर की है जो ये दिखा  प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी ये एक्ट्रेस काम कर रही हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos