प्रेग्नेंट अनुष्का ने पति के बिना पहली बार कुछ ऐसे मनाई दिवाली, इस बात से चिढ़कर बनाया मुंह

Published : Nov 15, 2020, 04:20 PM ISTUpdated : Nov 15, 2020, 04:21 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 खत्म हो चुका है। अब इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया जा चुकी है। दिवाली से पहले ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। जहां कुछ खिलाड़ी क्वारेंटाइन रूल्स की वजह से इंडिया नहीं आए, वहीं कुछ देश लौट भी गए हैं। पूरे आईपीएल के सीजन में जल्द मां  बनने वाली अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ ही रही। इस दौरान वो आरसीबी के हर मैच में टीम का हौसला बढाती भी नजर आईं। लेकिन विराट कोहली सीरीज खत्म होने के बाद दुबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ नहीं गईं। इस बीच अब अनुष्का ने अपने इंस्टा अकाउंट पर प्रेग्नेंसी में पड़ी पहली दिवाली की तस्वीरें शेयर की है। साथ ही दिवाली पर तैयार होकर भी अनुष्का ने कुछ फोटोज डाली हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है... 

PREV
19
प्रेग्नेंट अनुष्का ने पति के बिना पहली बार कुछ ऐसे मनाई दिवाली, इस बात से चिढ़कर बनाया मुंह

अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली हैं। विराट कोहली के साथ दुबई में पूरे आईपीएल सीजन रहने के बाद अब वो पति से दूर हैं। जहां विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं, वहीं अनुष्का ने इस बार उनके साथ ना जाने का फैसला किया।  

29

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दिवाली की तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो लूज कुर्ते में मुस्कुराती नजर आई। दुप्पटे से अपना बेबी बंप छिपाती अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।  

39

इस बीच अपनी इंस्टा स्टोरी में अनुष्का ने दिवाली की तैयारियों की झलक दिखाई। अनुष्का ने दिवाली ओर घर को गेंदे के फूल से सजाया। उन्होंने गेंदे से ही रंगोली भी बनाई। 

49

साथ ही एक तस्वीर में उन्होंने घर के बीच रखे सैनिटाइजर को दिखाते हुए मुंह बनाते हुए इमोजी डाला। उन्होंने लिखा कि इस कोरोना वाली दिवाली में सैनिटाइजर भी अहम हिस्सा है।  
 

59

बता दे कि लगभग डेढ़ महीने पति के साथ दुबई में रहने के बाद अब अनुष्का अकेली हैं। वो विराट कोहली के साथ दुबई से ऑस्ट्रेलिया नहीं गईं। ऐसे में प्रेग्नेंट अनुष्का के लिए पति के बिना पहली दिवाली मुश्किल लग रही थी।  
 

69


हालांकि, दोनों ने विराट कोहली का बर्थडे साथ सेलेब्रेट किया। पुरे आईपीएल अनुष्का विराट के साथ ही रही थी। आईपीएल के लिए टीम आरसीबी के रवाना होने के बाद विराट अनुष्का संग दुबई पहुंचे थे।  

79

अनुष्का और विराट ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तब से  इस कपल की काफी चर्चा शुरू हो गई। पूरे आईपीएल मैच के अलावा अनुष्का और कोहली की चर्चा रही।  
 

89

विराट ने एक जिम्मेदार पति की तरह दुबई में अनुष्का का ख्याल रखा। अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए कोहली एक टेस्ट मैच के बाद वापस लौट जाएंगे। दरअसल, उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए पैटर्निटी लीव ली है, जो ग्रांट हो गई है। 
 

99

हालांकि सीरीज को बीच में छोड़कर आने की वजह से विराट कोहली को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने इसे गलत बताया। कुछ लोगों ने माही का उदाहरण देते हुए कहा कि जब जीवा पैदा हुई थी तब माही मैच खेल रहे थे ना कि छुट्टी ले ली थी। 

Recommended Stories