Published : Sep 14, 2022, 07:01 AM ISTUpdated : Sep 14, 2022, 07:07 AM IST
कोलंबो. ये तस्वीरें एशिया कप 2022 (Asia Cup) का खिताब जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के स्वागत की हैं। जब टीम 'कप' के साथ अपने देश पहुंचीं, तो हजारों की संख्या में लोग उसका स्वागत करने उमड़ पड़े। श्रीलंकाई टीम को भी शायद ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनक स्वागत करने लोगों में ऐसा उत्साह होगा। वजह, श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। बता दें कि दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया था। देखें कुछ तस्वीरें...
श्रीलंका की एशिया कप विजेता टीम के सदस्यों ने डबल डेकर बस में कोलंबो की यात्रा की और पाकिस्तान पर अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने प्रशंसकों से बातचीत की। फोटो क्रेडिट-संजीव लसंथा
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की इस जीत ने संकटग्रस्त द्वीप राष्ट के लोगों के लिए खुशी का एक बड़ा अवसर दिया।
69
श्रीलंका कई दशकों में सबसे खराब आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहा है। ऐसे में लोगों को खुशी का एक बहाना मिला।
79
दासुन शनाका(Dasun Shanaka) की अगुवाई वाली टीम मंगलवार सुबह 5 बजे बंदरानाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। यहां श्रीलंका क्रिकेट और खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
89
टीम ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे विजय परेड में भाग लिया और कोलंबो से कटुनायके तक डबल डेकर बस यात्रा की और प्रशंसकों से बातचीत की।
99
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ नेटबॉल टीम भी थी, जिसने रविवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि 11 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियाई टूर्नामेंट 23 रन से जीता था।