भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के बाद से अपने नए बिजनेस खेती-खलियानी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि धोनी रांची में पोल्ट्री फार्म के साथ ऑर्गेनिक खेती का काम भी करते हैं। उनके फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली जैसी मौसमी सब्जियों की खेती होती है।