Christmas 2021: धोनी ने दुबई में तो इस खिलाड़ी ने अपने 5 बच्चों संग मनाई क्रिसमस ईव देखें तस्वीरें

Published : Dec 25, 2021, 08:24 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas 2021) का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। इससे एक दिन पहले यानी कि 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव (Christmas Eve) होती है। लोग रात 12 बजे ही भगवान ईशू की पूजा कर केक कट करते हैं। हमारे कई सारे खिलाड़ियों ने भी क्रिसमस ईव मनाई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं, खिलाड़ियों का क्रिसमस सेलीब्रेशन....

PREV
16
Christmas 2021: धोनी ने दुबई में तो इस खिलाड़ी ने अपने 5 बच्चों संग मनाई क्रिसमस ईव देखें तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय पर परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। जिसमें उनकी बेटी सांता की लाल रंग की टोपी लगाए नजर आ रही है।

26

दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। इस तस्वीर में उनके पेरेंट्स के साथ ही उनके बच्चे और प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड भी नजर आ रही हैं।

36

कैरेबियन स्टार और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने अपने पिता के साथ जमैका में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। क्रिसमस ट्री के आगे बैठ वह अपने पापा का हाथ-हाथ में लिए हुए नजर आए।

46

इस तस्वीर में देखिए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी की बेटी आयरा लाल रंग की ड्रेस पहने सांता क्लॉज से हाथ मिला रही है। वहीं, शमी इस समस यूएई में हैं।

56

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय अपनी वाइफ धनश्री वर्मा के साथ गुलमर्ग में छुट्टियां मना रहे हैं। जहां से उनकी वाइफ ने सभी फैंस को मेरी क्रिसमस की बधाई दी और बर्फीले पहाड़ों से अपनी फोटो शेयर की।

66

क्रिसमस ईव की सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम शहर की। जिसमें वह सूरज की रोशनी के सामने पोज करती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- Harbhajan Singh Retirement: बेशुमार दौलत के मालिक हैं Harbhajan Singh, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संयास

83 के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, रिलीज होते ही लीक हुई Ranveer Singh की फिल्म, बिजनेस पर पड़ेगा असर

Recommended Stories