धोनी बायोपिक निर्माताओं के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि सुशांत की मौत के बाद अब धोनी पर दूसरी फिल्म नहीं बन सकती। क्योंकि बिना सुशांत के इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
धोनी फैमिली से हुआ करीबी जुड़ाव
धोनी पर बायोपिक बनाने का आइडिया 2011 के वर्ल्ड कप के बाद आया था। इस पर काम 2013 में शुरू हुआ। जब धोनी की भूमिका निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चुनाव किया गया तो वे धोनी और उनकी फैमिली के काफी करीब आ गए।