संन्यास के बाद भी करोड़ों कमा रहे धोनी, जिम से लेकर ड्रोन तक इन 10 कंपनियों में किया है अरबों का इन्वेस्टमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही। वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने गरुड़ एयरोस्पेस (garuda aerospace) कंपनी में बड़ा निवेश किया और वह इसके ब्रांड एंबेसडर की बन गए हैं। हालांकि, यह कोई पहली कंपनी नहीं है जिसमें एमएस धोनी ने इन्वेस्टमेंट्स किया है। जिम से लेकर होटल तक वह कई चीजों के मालिक हैं। आइए आपको बताते हैं एमएस धोनी के 10 बिजनेस के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Jun 9, 2022 5:04 AM IST

110
संन्यास के बाद भी करोड़ों कमा रहे धोनी, जिम से लेकर ड्रोन तक इन 10 कंपनियों में किया है अरबों का इन्वेस्टमेंट

गरुड़ एयरोस्पेस 
बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई स्थित भारतीय ड्रोन स्टार्टअप Garuda Aerospace में निवेश किया है। इतना ही नहीं वो इसके ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए हैं। हालांकि, उन्होंने इस कंपनी में कितना निवेश किया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गरुड़ को रक्षा मंत्रालय की ओर से 33 एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए एक ऑर्डर मिला है।

210

प्रोडक्शन हाउस
धोनी एक मीडिया प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक है। जिसकी बागडौर उनकी पत्नी साक्षी धोनी के हाथ में है, जो प्रोडक्शन हाउस की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने 2019 में अपनी पहली डॉक्यू सीरीज रोअर ऑफ द लायन को प्रोड्यूस किया था।

310

जिम
लोगों को फिटनेस सॉल्यूशंस मुहैया कराने के उद्देश्य से एमएस धोनी ने जिम के क्षेत्र में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है। पूरे भारत में उनके स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड नाम से 200 से अधिक जिम हैं।

410

स्पोर्ट्स वियर
धोनी का अपना स्पोर्ट्स वियर और फुटवियर ब्रांड भी है। दरअसल, 2016 में उन्होंने अपना लाइफस्टाइल ब्रांड SEVEN लॉन्च किया था, जो उनका जर्सी नंबर भी था। वह कंपनी के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

510

स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट फर्म
स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट फर्म रिति स्पोर्ट्स में भी एमएस धोनी की हिस्सेदारी है।  इस फर्म में फाफ डु प्लेसिस और भुवनेश्वर कुमार की भी हिस्सेदारी है।

610

ऑर्गेनिक फार्मिंग
2020 में क्रिकेट संन्यास के बाद धोनी ने रांची में अपने फार्महाउस पर ऑर्गेनिक फार्मिंग की शुरुआत की थी। 43 एकड़ के फार्महाउस में स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकली, मटर, हॉक और पपीते जैसे फलों और सब्जियों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। इसके अलावा उनकी फॉर्म में डेयरी और पोल्ट्री फार्म भी है।
 

710

खाताबुक
साल 2021, धोनी ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप खताबुक में निवेश किया और ऐप के ब्रांड एंबेसडर भी बने। खाताबुक पूरे भारत में छोटे व्यवसायों को अपने स्वयं के खातों और खातों को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने में मदद करता है।

810

होटल
बहुत कम लोग जानते हैं कि एमएस धोनी होटल माही रेजीडेंसी के नाम से एक होटल के भी मालिक हैं। यह होटल रांची, झारखंड में स्थित है। हालांकि, इसकी कोई फ्रेंजाइजी नहीं है।
 

910

फुटबॉल टीम
क्रिकेट के अलावा धोनी को फुटबॉल का भी बहुत शौक है। वह बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ लोकप्रिय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी चेन्नईयिन एफसी के सह-मालिक हैं। 

1010

फूड एंड बेवरेज कंपनी
7InkBrews ने पिछले साल अप्रैल में एमएस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसके बाद धोनी इस कंपनी के शेयरहोल्डर भी बन गए थे। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट आर्टिसनल चॉकलेट और Copter7 ड्रिंक धोनी के फेमस हेलीकॉप्टर शॉट और उनकी जर्सी नंबर से प्रेरित होकर लॉन्च किया था।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos