जमीन पर एक ही बेड में किसके साथ सोते थे महेंद्र सिंह धोनी? पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क । भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कई खुलासे किए हैं। ये खुलासे भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े हैं। बता दें कि ये सब बातें गौतम गंभीर ने एक स्पोर्ट्स चैनल के शो में कही है। जिसके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है कि आखिर गौतम गंभीर ने कितनी गंभीर-गंभीर बातें बताई। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2020 10:25 AM IST

17
जमीन पर एक ही बेड में किसके साथ सोते थे महेंद्र सिंह धोनी? पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने किया खुलासा


गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक ही कमरे में बिताए गए दिनों को याद किया है। वे कहते हैं कि हमदोनों एक ही कमरे में जमीन पर सोते थे।
 

27

गौतम गंभीर ने कहा कि कमरा काफी छोटा था। पहले सप्ताह हम सोच रहे थे कि इस कमरे को बड़ा कैसे बनाया जाए। हमने बेड को इसलिए कमरे से बाहर कर दिया और हम जमीन पर गद्दा डाल के सोने लगे। वो अच्छे दिन थे, क्योंकि हम दोनों उस समय युवा थे।
 

37


गौतम गंभीर ने हम एक महीने से ज्यादा समय के लिए रूम मेट थे। हम सिर्फ बालों के बारे में बात करते थे, क्योंकि तब उनके लंबे बाल हुआ करते थे। वह कैसे इन बालों को संभालते हैं, इसी तरह की बातें होती थीं।

47


गौतम गंभीर ने कहा कि मेरा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान रहे हैं, क्योंकि उन्हें हर प्रारूप में एक अद्भुत टीम मिली थी।
 

57


गौतम गंभीर ने कहा कि कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को मिली सफलता के पीछे पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का हाथ है।

67


गौतम गंभीर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में धोनी के इतने सफल कप्तान बनने का कारण जहीर खान हैं। वो धोनी को मिला ये उनकी खुशकिस्मती थी, जिसका श्रेय गांगुली को जाता है। 
 

77


गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे हिसाब से जहीर भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos