पांड्या की कॉफी से लेकर अनुष्का की चाय तक, क्रिकेट जगत में याद रहेंगे 2019 के ये 10 बड़े विवाद

नई दिल्ली. साल 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल इंग्लैंड की टीम ने पहली बार वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि इंग्लैंड की यह जीत बहुत ही विवादित रही थी। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा पर विवादित बयान देकर पूर्व भारतीय दिग्गज फारूख इंजीनियर भी जमकर आलोचनाओं का शिकार हुए थे। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी "कॉफी विथ करन" में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी और उन पर BCCI ने कार्रवाई भी की थी। साल के अंत में हम आपको ऐसे ही 10 विवादों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2019 4:13 PM IST / Updated: Dec 28 2019, 04:57 PM IST

111
पांड्या की कॉफी से लेकर अनुष्का की चाय तक, क्रिकेट जगत में याद रहेंगे 2019 के ये 10 बड़े विवाद
साल 2019 के 10 सबसे बड़े विवादित मामले
211
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने चयन समिति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सेलेक्टर्स अनुष्का को चाय पिलाने के लिए भारतीय स्टाफ में थे, जिसके बाद अनुष्का ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर फारुख को खरी-खरी सुना दी थी। इसके बाद लोगों ने अनुष्का का समर्थन किया था और इंजीनियर को माफी मांगनी पड़ी थी।
311
2019 वर्ल्डकप में पूरे टूर्नामेंट के दौरान ही कई विवाद हुए, पर इस वर्ल्डकप का फाइनल मैच सबसे ज्यादा चर्चित रहा। फाइनल मैच में दोनों टीमों का स्कोर टाई हो गया था, जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया और सुपर ओवर में भी दोनों टीमों का स्कोर टाई हो गया। इसके बाद मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। इस निर्णय पर जमकर विवाद हुआ था और बाद में ICC ने यह नियम ही समाप्त कर दिया। इसी मैच में रन भागने के दौरान एक गेंद बेन स्टोक्स के बल्ले में लगकर बाउंड्री के बाहर चली गई थी और अंपायर ने ओवर थ्रो के 4 रन इंग्लैंड को दे दिए थे।
411
IPL 2019 में बेल्स की मनमानी जमकर देखने को मिली। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ दो बार ऐसा हुआ। पहले राजस्थान के खिलाफ धोनी तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे, पर उनकी बेल्स नहीं गिरी और धोनी को जीवनदान मिल गया। इसके बाद पंजाब के खिलाफ लोकेश राहुल क्रीज से बाहर थे और धोनी ने सटीक थ्रो मारकर राहुल को रन आउट कर दिया था, पर बेल्स नहीं गिरने से राहुल को जीवनदान मिल गया।
511
2019 वर्ल्डकप के दौरान धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बलिदान बैज वाले ग्लव्स पहने थे। इन ग्लव्स पर पैरा स्पेशल फोर्स का निशान बना हुआ था। इस घटना के बाद ICC ने धोनी को इन ग्लव्स को पहनने की अनुमति देने से मना कर दिया था। ICC और BCCI दोनों इस मामले को लेकर आमने सामने आ गए थे। हालांकि अंत में धोनी को ICC ने इन ग्लव्स को पहनने की अनुमति नहीं दी और दो नियमों का हवाला दिया गया।
611
IPL 2019 में राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान धोनी अंपायर पर गुस्सा हो गए। दरअसल इस मैच में बेन स्टोक्स की एक गेंद को अंपायर ने पहले नो बॉल दे दिया था, पर लेग अंपायर की तरफ से कोई इशारा ना देख उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। धोनी इस बात पर गुस्सा हो गए और अंपायर से बहस करने के लिए मैदान पर आ गए थे।
711
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने आर्मी की कैप पहनकर मैच खेला था। आर्मी कैप पहनकर भारतीय टीम BSF के शहीदों को सम्मान देना चाह रही थी। भारत के खिलाड़ियों ने इस मैच की पूरी फीस आर्मी को डोनेट कर दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने इस मामले पर अपनी आपत्ति जताते हुए भारतीय टीम पर कार्रवाई की मांग की थी।
811
बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में भारतीय क्रिकेट स्टार लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक टीवी से शुरू होकर यह मामला BCCI की अनुशासन समिति तक पहुंचा था। इसके बाद राहुल और पांड्या को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था। हालांकि माफी मांगने के बाद यह मामला खत्म हो गया था।
911
वर्ल्डकप 2019 के लिए भारतीय टीम में ना चुने जाने के बाद क्रिकेटर अंबाती रायडू ने ट्वीट किया था। "वर्ल्डकप देखने के लिए 3D चश्मों का नया सेट ऑर्डर कर दिया है।" रायडू के इस ट्वीट पर भी सोशल मीडिया पर खासा बवाल हुआ था। हालांकि BCCI ने इस मामले को लेकर रायडू पर कोई एक्शन नहीं लिया था।
1011
2019 वर्ल्डकप में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करने वाले गुलाबदीन नईब ने कप्तानी से हटाए जाने के बाद फिक्सिंग को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। नईब ने ट्विटर पर एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर अपने बोर्ड को कार्रवाई ना करने पर सबके नाम उजागर करने की धमकी दी थी। हालांकि इस घटना के बाद यह मामला दब गया और इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई।
1111
2019 वर्ल्डकप के दौरान भारत और श्रीलंका का मैच चल रहा था। श्रीलंका की पारी शुरू ही हुई थी कि आसमान में एक प्लेन दिखाई दिया, जिसमें पीछे एक बैनर लगा हुआ था। बैनर में लिखा था "जस्टिस फॉर कश्मीर"। इससे पहले भी अफगानिस्तान के मैच में एक प्लेन "जस्टिस फॉर बलुचिस्तान" के नारे के साथ गुजरा था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos