भारत की लड़की के प्यार में पागल हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, सगाई के 1 साल पूरा होने पर किया रोमांटिक पोस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल में जब भी किसी तेज तर्रार बल्लेबाज की बात की जाती है, तो उसमें ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम जरूर लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज तर्रार ऑलराउंडर का भारत से खास नाता है। सिर्फ हर साल आईपीएल खेलने में नहीं बल्कि, मैक्सी का दिल भी भारतीय लड़की पर आया है। मैक्सवेल ने पिछले साल 21 फरवरी को भारतीय मूल की विनी रमन (vini raman) से सगाई की थी। सगाई के एक साल बाद उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ अपनी फोटो शेयर कर रोमाटिंक पोस्ट किया है। आइए आपको भी मिलवाते हैं मैक्सी का दिल चुराने वाले भारतीय लड़की से....

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2021 9:47 AM IST

18
भारत की लड़की के प्यार में पागल हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, सगाई के 1 साल पूरा होने पर किया रोमांटिक पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार ऑलराउंडर और आईपीएल के बिग बैश कहे जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी मंगेतर के साथ सगाई की पहली सालगिरह मनाई। बता दें कि पिछले साल 21 फरवरी को मैक्सवेल ने विनी रमन से सगाई की थी।

28

अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर होने वाली वाइफ के साथ फोटो शेयर करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने लिखा कि, '1 साल पहले मैंने वो साहसी काम किया था जो एक इंसान कर सकता है। लव यू @vini.raman और अब मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा और सुस्त होने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।'

38

बता दें कि विनी मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। उनके माता-पिता साउथ इंडिया के रहने वाले हैं।

48

विनी के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जो नर्स का काम करती हैं। 27 साल की विनी मेलबर्न में ही रहती हैं। उन्होंने मेंटन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने फार्मासिस्ट का काम शुरू किया। उन्हें घूमना और तैरना काफी पसंद है। कई मौकों पर उन्हें स्नूकर और गोल्फ खेलते हुए भी देखा गया है।

58

वहीं, मैक्सवेल की बात की जाए तो, 18 फरवरी को आईपीएल की नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल पर खूब पैसों की बारिश हुई। इस साल पंजाब से रिलीज होने के बाद उन्हें विराट की टीम आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

68

विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सगाई के बाद जब उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक फोटो शेयर थी, तो एक शख्स ने मैक्सवेल को ट्रोल किया था। साथ ही उसने विनी को मैक्सवेल को छोड़कर भारतीय से शादी करने की सलाह दे डाली थी। इस कमेंट को देखकर विनी काफी भड़क गईं। उन्होंने शख्स की फटकार लगाई थी।

78

उन्होंने लिखा था कि मैं आमतौर पर ऐसे कमेंट का जवाब नहीं देती। क्योंकि मुझे पता है कि ट्रोल केवल ध्यान पाने के लिए होते हैं। लेकिन 6 महीने के लॉकडाउन में मुझे अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने के लिए बहुत समय दिया है। एक ऑस्ट्रेलियन को प्यार करने का मतलब ये नहीं है कि मैं एक भारतीय होने पर शर्मिंदा हूं। एक श्वेत व्यक्ति को प्यार करना मेरी पसंद है। मुझे इस बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे क्या सोचेंगे।

88

बता दें कि वेस्टर्न स्टाइल में मैक्सवेल और विनी ने सगाई करने के एक महीने बाद दोनों ने इंडियन स्टाइल में भी इंगेजमेंट की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos