धोनी के घर गए थे हार्दिक पंड्या, मंगेतर नतासा ने बेबी बंप के साथ शेयर की बाथरूम सेल्फी; वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर हरफनमौला हार्दिक पंड्या की मंगेतर नतासा स्टैंकोविक की एक फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, नतासा स्टैंकोविक मां बनने वाली हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी एक बाथरूम सेल्फी पोस्ट की है। फोटो देखते ही प्रशंसक हार्दिक और नतासा की तारीफ करने लगे और देखते ही देखते शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 10, 2020 8:25 AM IST / Updated: Jul 10 2020, 05:39 PM IST

17
धोनी के घर गए थे हार्दिक पंड्या, मंगेतर नतासा ने बेबी बंप के साथ शेयर की बाथरूम सेल्फी; वायरल

नतासा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वो वह बाथरूम में खड़ी नजर आ रही हैं। ब्लैक मैक्सी ड्रेस में नतासा की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "बेबी इज ऑन द वे।" हार्दिक के घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां हो रही हैं। पिछले दिनों टीम इंडिया का क्रिकेटर पत्नी का ख्याल रखते हुए भी नजर आ चुका है। 

27

कुछ हफ्तों पहले ही हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह और नतासा जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद हार्दिक को उनके प्रशंसक बधाइयां दे रहे हैं। विराट कोहली समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी। कुछ ने उनकी मजेदार खिंचाई भी की थी। 

37

इससे पहले पंड्या ने इस साल जनवरी में नतासा के साथ सगाई की घोषणा की थी। फिर मई में दोनों ने बताया कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। बताते चलें कि नतासा मॉडल-एक्टर हैं। 

47

बताते चलें कि कोरोना की वजह से इस वक्त देश में क्रिकेट रुका हुआ है। हालांकि हार्दिक घर में ही जमकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। 

57

हार्दिक ने जिम वर्कआउट की तस्वीरें साझा की थी। जिसमें उनके भाई क्रूणाल भी नजर आ रहे थे। 

67

इसी हफ्ते यह खबर भी आई थी कि हार्दिक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे। ये हार्दिक की सरप्राइज़ विजिट थी। तस्वीरें भी सामने आई थीं।  

77

7 जुलाई को धोनी का जन्मदिन था। हालांकि उनके रांची स्थित घर में 8 जुलाई को जन्मदिन का जश्न मनाया गया। हार्दिक धोनी के काफी करीब हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos