जन्मदिन पर यामाहा से गेट तक आएं धोनी, यूं हाथ हिलाया फिर चले गए; फैंस चिल्लाते रहे- माही सर, बस एक...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के आइकॉनिक क्रिकेटर्स में से एक और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (माही) ने इसी हफ्ते 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि माही के प्रशंसकों को अभी भी यह मालूम नहीं है कि 39वें जन्मदिन पर धोनी ने क्या-क्या किया। चलिए कोई बात नहीं। प्रशंसकों को यह बताने की जरूरत नहीं कि धोनी लॉकडाउन से पहले ही रांची स्थित अपने फॉर्महाउस  आ गए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2020 8:36 AM IST

17
जन्मदिन पर यामाहा से गेट तक आएं धोनी, यूं हाथ हिलाया फिर चले गए; फैंस चिल्लाते रहे- माही सर, बस एक...

ट्विटर पर MS Dhoni Fans Official नाम के एक फैन पेज पर वीडियो साझा किया गया है। वीडियो साझा करते हुए बताया गया है कि जन्मदिन के मौके पर माही ने अपने फॉर्म हाउस में बाइक राइडिंग की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फॉर्मल स्पोर्ट्स लुक में नजर आ रहे माही यामाहा आरएक्स 100 चलाते दिख रहे हैं। उनके फॉर्म हाउस के गेट के बाहर प्रशंसकों की भीड़ है। वो चिल्ला रहे हैं- माही सर... माही सर... एक बार इधर आइए।

27

धोनी यामाहा से गेट के थोड़ा नजदीक आते हैं। मगर वो रुकते नहीं हैं। बस एक झलक दिखाते हैं और प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते हुए धीरे-धीरे फॉर्म हाउस की ओर निकल जाते हैं। इस बीच उनका गार्ड गेट की ओर आता है। (फाइल फोटो)

37

धोनी लॉकडाउन के बाद से ही रांची में ही हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के ऑफिशियल अकाउंट हैं, मगर वो यहां सक्रिय नहीं दिखते। हां, बीच-बीच में उनकी वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की तस्वीरें साझा कर अपडेट देती रहती हैं।

47

जन्मदिन के मौके पर भी साक्षी ने माही की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसमे माही अपने पालतू डॉग्स के साथ मस्ती करते दिख रहे थे। माही को कार बाइक्स के अलावा माही को डॉग्स का भी शौक है। वो बेटी जीवा के साथ कई बार उनके साथ मस्ती करते नजर आ चुके हैं। 

57

माही के जन्मदिन पर उनके टीममेट और ऑलराउंडर हार्दिक पंडया के रांची पहुंचने की खबर है। हार्दिक धोनी के काफी करीब हैं और अपने भाई क्रूणाल के साथ चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे। इसे मीडिया में हार्दिक का सरप्राइज़ विजिट बताया गया है। कहा गया कि धोनी के घर पर बुधवार को बर्थडे का जश्न मना। हालांकि जश्न की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं। 
 

67

बताते चलें कि माही लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। 2019 से ही धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं। वो इस साल मार्च में आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते नजर आते मगर कोरोना की वजह से टूर्नामेंट टाल दिया गया। 

77

अब अक्तूबर नवंबर में आईपीएल होने की चर्चाएं हैं। आईपीएल हुआ तो माही के फैन उन्हें जल्द खेलते देख सकते हैं। 

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos