अगर किसी ने मेरा साथ दिया होता तो मैच निकाल देता, इतना कहकर मैदान पर रो पड़े थे कांबली

Published : Jan 18, 2020, 12:31 AM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली 47 साल के हो चुके हैं। कांबली सचिन तेंदुलकर के बचपन के अच्छे दोस्त हैं। कांबली और सचिन ने साथ मिलकर कई बेहतरीन पारियां खेली थी। दोनों को इंटरनेशनल टीम में भी मौका मिला था, पर कांबली स्टारडम पचा नहीं पाए और उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया। हम आपको एक ऐसा ही वाकया बता रहे हैं, जब कांबली मैदान पर रो पड़े थे। यह घटना 1996 वर्ल्डकप की है। भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्या मिला था, पर भारतीय टीम ने 120 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। कांबली क्रीज पर थे और भारत को मैच जिता सकते थे, पर दर्शकों ने हंगामा कर दिया और अंपयारों ने श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया।   

PREV
15
अगर किसी ने मेरा साथ दिया होता तो मैच निकाल देता, इतना कहकर मैदान पर रो पड़े थे कांबली
इस घटना के बाद कांबली रोते हुए वापस गए थे। भारत विश्व चैंपियन बनने से ठीक एक कदम पहले बाहर हो गया था।
25
बाद में इस घटना को याद करते हुए कांबली ने कहा था "मैने एक छोर पर खड़े होकर 5 बल्लेबाजों को आउट होते देखा था, अगर किसी ने मेरा साथ दिया होता तो मैं मैच निकाल लेता।"
35
इस मैच के कुछ सालों बाद ही कांबली का करियर खत्म हो गया था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे साल 2000 में खेला था।
45
भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में कांबली ने 54 से अधिक के औसत से 1084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे।
55
क्रिकेट में फ्लाप होने के बाद कांबली ने राजनीति और बाकी जगहों पर भी हाथ आजमाया पर उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिली।

Recommended Stories