IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 Yesterday Match Result: भारत बनाम जिम्बाब्बे, साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।
Ind vs Zim T20 World Cup Match Result: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में 26 फरवरी को टीम इंडिया ने जिम्बाब्बे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब सिर्फ वेस्टइंडीज को हराना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच खेला जाएगा।
India Batting: 256 रन का रिकॉर्ड स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत मजबूत रही। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर रयान बर्ल ने कैच किया। इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। अभिषेक ने 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ईशान किशन 38 रन बनाकर सिकंदर रजा की गेंद पर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अंत में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने नाबाद 84 रन जोड़कर टीम को 256 तक पहुंचाया। हार्दिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन (4 छक्के, 2 चौके) बनाए। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन (4 छक्के, 3 चौके) जोड़े।

Zimbabwe Run Chase: अच्छी शुरुआत, लेकिन जीत दूर
257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत ठीक रही, लेकिन रन गति धीमी थी। ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमनी ने 6.2 ओवर में 44 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने मारुमनी (20 रन) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने डियोन मायर्स को 6 रन पर पवेलियन भेज दिया। तीसरे विकेट के लिए कप्तान सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। रजा ने 21 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे। 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने रजा को आउट किया। इसके बाद उन्होंने रयान बर्ल (0) और टोनी मुनयोंगा (11) को भी पवेलियन भेजा। मुशेकिवा 7 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन ओपनर ब्रायन बेनेट अंत तक टिके रहे। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। बावजूद इसके वो अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

टूर्नामेंट से बाहर हुई जिम्बाब्बे
भारत की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। जिम्बाब्बे अब अपना टीम अपना आखिरी मैच जीतकर भी 2 अंक ही हासिल कर पाएगी।
SA vs WI Match Result: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा
T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरा जीत दर्ज की। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। एक समय टीम का स्कोर 83 रन पर 7 विकेट था और हालत बेहद खराब थी। बाद में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर 8वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर इंडीज को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। होल्डर ने 49, जबकि रोमारियो शेफर्ड 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
South Africa Chase: 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल
177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 16.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया। कप्तान एडन मारक्रम ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। वहीं रयान रिकलटन ने 45 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी के सामने वेस्टइंडीज के गेंदबाज ज्यादा असर नहीं डाल सके और टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


