1 नहीं 3 बार हुआ था शर्मा जी को प्यार, 11 वीं क्लास में ही इस लड़की को कर दिया था प्रपोज

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच (Ind vs Eng, 3rd test) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पूरी टीम 48 ओवर में सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने जहां गेंदबाजी में कमाल किया, वहीं हिटमैन शर्मा  (Rohit Sharma) ने एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल करके दिखाया और तीसरे टेस्ट के पहले दिन नाबाद 57 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन उनकी पारी की शुरुआत यहीं से हुई। इससे पहले उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 161 रनों की पारी खेली थी। बता दें कि रोहित अपने खेल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते है कि रितिका से शादी से पहले रोहित का नाम 3 और लड़कियों के साथ जुड़ चुका था। आइए आपको बताते हैं किन-किन लड़कियों के साथ रोहित के अफेयर की अफवाह उड़ी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2021 8:05 AM IST

110
1 नहीं 3 बार हुआ था शर्मा जी को प्यार, 11 वीं क्लास में ही इस लड़की को कर दिया था प्रपोज

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

210

20 साल की उम्र में इंटरनेशल करियर की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा आज दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक है। आईपीएल में भी मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम उनकी कप्तानी में 5 बार खिताब जीती है। 

310

शर्मा जी आज भले ही रितिका सजदेह के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हो, लेकिन उनसे पहले उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर स्कूल फ्रेंड तक का नाम शामिल है।

410

रोहित का दिल पहली बार 11वीं क्लास में धड़का था। जब उन्हें अपनी क्लासमेट से प्यार हो गया था। उन्होंने उस लड़की को प्रपोज भी किया, लेकिन स्कूल का रिलेशन स्कूल खत्म होने के बाद खत्म हो गया।

510

अपने स्ट्रगल के दौर में जब रोहित पसीना बहा रहे थे, तो उनकी मुलाकात हैदराबाद की एक लड़की से हुई थी। ये रोहित की फैमली फ्रेंड ही थी। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे पर कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गई।

610

रोहित शर्मा कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली मॉडल, एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में पागल थे। खुद सोफिया ने साल 2012 में रोहित से डेटिंग की बात का खुलासा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए।

710

3 लड़कियों के साथ अफेयर के बाद रोहित शर्मा की मुलाकात रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से हुई। दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रितिका पहले उनकी मैनेजर थी और अब पत्नी है।

810

दरअसल, रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और वह रोहित की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान दोनों दोस्त बनें। उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

910

रोहित ने बॉलीवुड स्टाइल में मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को प्रपोज किया था। जिसके बाद रितिका ने तुरंत रोहित के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।
 

1010

रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की और 3 साल बाद रोहित के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा। फिलहाल रोहित अपने परिवार और टीम के साथ अहमदाबाद में ही है और भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos