टीम इंडिया के 7 वंडर्स: मीलिए इनसे इमोशनल अटैचमेंट रखने वाली सात स्वीट सिस्टर्स से...

मुंबई. टीम इंडिया के 7 वंडर प्लेयर्स हैं जिनका अपनी बहनों के साथ बेहद गहरा लगाव है। सोशल मीडिया पर भी भाई-बहन की यह जुगलबंदी देखने को मिलती है और अक्सर अपनी बांडिंग की फोटो भी शेयर करते हैं। आईपीएल मैचों के दौरान कई बहनों तो वीआईपी दर्शक दीर्घा में भाईयों को चीयर्स करती भी नजर आती हैं। रक्षा बंधन के मौके पर हम आपको टीम इंडिया के सात वंडर्स और उनकी सेवेन स्वीट सिस्टर्स से रू-ब-रू करा रहे हैं।

Manoj Kumar | / Updated: Aug 11 2022, 06:01 AM IST

17
टीम इंडिया के 7 वंडर्स: मीलिए इनसे इमोशनल अटैचमेंट रखने वाली सात स्वीट सिस्टर्स से...

ऋषभ पंत व बहन साक्षी पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबा ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत (Sakshi Pant)अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती हैं। वे अपने भाई के साथ भी तस्वीरें शेयर करती हैं। कई बार वे भाई को चीयर करती पोस्ट भी साझा करती हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वे अपनी फिटने को लेकर काफी सजग हैं और भाई की तरह फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी करती हैं। ऋषभ पंत व साक्षी पंत के बीच भाई-बहन का गहरा लगाव है, जो दोनों की पोस्ट से भी पता चलता है। 

27

जसप्रीत बुमराह व बहन जूहिका बुमराह
टीम इंडिया के वंडर ब्वाय जसप्रीत बुमराह की बालिंग स्टाइल के सभी फैन हैं। वे जब भी मैदान पर होते हैं तो उनके चाहने वाले उनकी गेंदबाजी का लुत्फ उठाते हैं। जसप्रीत को सपोर्ट करने वाली उनकी बहन जूहिका बुमराह अक्सर सोशल मीडिया पर भाई के साथ नजर आती हैं। उन्होंने पिछले रक्षा बंधन का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों भाई बहन के बीच का अटैचमेंट सोशल मीडिया पर भी दिखाई देता है। वे अक्सर एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते हैं। 

37

अंजिक्य रहाणे व बहन अपूर्वा रहाणे
टीम इंडिया के उप कप्तान और लाजवाब खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे को भला कौन नहीं जानता। हाल फिलहाल अंजिक्य रहाणे फार्म में नहीं हैं लेकिन उनकी बहन अपूर्वा अक्सर उन्हें इनकरेज करती हैं। अंजिक्य अपनी बहन के साथ स्पेशल रिश्ता शेयर करते हैं और हर मुश्किल वक्त में बहन अपूर्वा उनका सहयोग करती हैं। भाई बहन की यह जोड़ी लाइम लाइट में नहीं रहती लेकिन उनके बीच का इमोशनल बांड अक्सर दिख जाता है।
 

47

शिखर धवन व बहन श्रेष्ठा धवन
टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन अपनी बहन श्रेष्ठा धवन के साथ इमोशनल बांड शेयर करते हैं। वे अपनी बहन के साथ अक्सर दिख जाते हैं। भारतीय नेशनल टीम में सबसे क्यूटेस्ट भाई-बहन माने जाते हैं क्योंकि उनके बीच का लगाव ही कुछ ऐसा है। शिखर धवन के हर मैच को बहन श्रेष्ठा देखती हैं और भाई के लिए चीयर करती हैं। 
 

57

शुभमन गिल और शानील गिल
टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल अपनी बहन शानील गिल के साथ अक्सर नजर आते हैं। दोनों भाई बहन एक दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं। शुभमन गिल पंजाब के फजिल्का के रहने वाले हैं किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शुभमन की बहन शानील गिल हमेशा अपने भाई का सपोर्ट करती नजर आती हैं। वे शुभमक को मैच के दौरान भी चीयर करती हैं। रक्षा बंधन इनके लिए स्पेशल डे होता है। 

67

विराट कोहली व बहन भावना कोहली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बहन के साथ स्पेशल बांड शेयर करते हैं। विराट बचपन से ही काफी नटखट रहे हैं और भावना उन्हें हमेशा सपोर्ट करती रही हैं। कहा जा सकता है बिगड़ैल बच्चे से भारतीय टीम का कप्तान बनने तक भावना कोहली हर वक्त भाई के साथ खड़ी नजर आई हैं।

77

दीपक, राहुल और मालती चाहर
क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर भी अपनी बहन मालती चाहर के साथ इमोशनल बांड शेयर करते हैं। मालती चाहत अक्सर भाइयों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर मालती के फॉलोवर्स की संख्या 6 लाख से भी ज्यादा है। भाईयों को क्रिकेट मैच के दौरान वे चीयर करने वाली पोस्ट भी डालती हैं। मालती तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने कैरिबियाई क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ फेमस सांग रन द वर्ल्ड में भी परफार्म कर चुकी हैं। इन भाई-बहन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी फेमस है और इनके हर पोस्ट पर फैंन लाइक, कमेंट करते हैं। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos