भारत के दामाद हैं ये विदेशी खिलाड़ी, परदेश से आकर इन देसी गर्ल्स के साथ बंधे शादी के बंधन में

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते है ना कि प्यार सरहदें नहीं देखता, क्योंकि प्यार दिल से किया जाता है। यह बात कई बार सच साबित हुई। क्रिकेट जगत की बात करें तो कई सारे विदेशी क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनका दिल भारतीय महिलाओं पर आया । पिछले साल ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने  भारत की सामिया आरजू से शादी रचाई थी। सामिया हरियाणा की हैं, शादी से पहले वो दुबई में प्राइवेट एयरलाइन के लिए काम कर रहीं थी। तो चलिए आज बात करते है उन्ही क्रिकेटर्स की जिन्होनें सारी सरहदें पार कर भारतीय महिलाओं से शादी रचाई है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2020 6:11 AM IST / Updated: Aug 08 2020, 12:08 PM IST

19
भारत के दामाद हैं ये विदेशी खिलाड़ी, परदेश से आकर इन देसी गर्ल्स के साथ बंधे शादी के बंधन में

शोएब मलिक ने सानिया मिर्ज़ा शादी से की शादी
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं सबसे दिलचस्प और विवादित लव स्टोरी की। सानिया मिर्ज़ा, जो भारतीय टेनिस का चेहरा हैं, उन्होने पड़ोसी देश के पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मलिक से शादी की। हालांकि उनकी शादी विवादों से घिर गई थी, पर अब दोनों खुशी - खुशी जीवन जी रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को भी जन्म दिया है।

29

हसन अली ने सामिया आरज़ू से की शादी
भारतीय महिलाओं से शादी करने वाली विदेशी  क्रिकेटरों में हसन अली नए हैं। पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने हरियाणा की एक भारतीय महिला सामिया आरज़ू से शादी की। खबरों के मुताबिक हसन अली एक साल पहले सामिया से दुबई में मिले थे और तब से उनकी दोस्ती बढ़ी थी और अब दोनों ने शादी कर ली है।

39

ग्लेन टर्नर ने सुखिंदर कौर से शादी की
न्यूजीलैंड के आलराउंडर ग्लेन टर्नर उन विदेशियों खिलाडियों  में से एक हैं, जिन्होंने एक भारतीय लड़की से शादी की। ग्लेन टर्नर ने जुलाई 1973 में सुखिंदर कौर से शादी की। शादी के बाद उनकी पत्नी सुखी टर्नर के नाम पर लोकप्रिय हुई। इन दोनों के दो बच्चे हैं। 

49

जहीर अब्बास ने रीता लूथरा से शादी की
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास भी भारतीय महिलाओं के साथ प्यार करने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। 1980 में ज़हीर अब्बास की मुलाकात रीता से हुई। रीता यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई करती थीं और ज़हीर इंग्लिश काउंटी ग्लॉस्टरशायर के लिए खेला करते थे, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में प्यार हुआ और शादी के बाद अब वह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

59

मोहसिन खान ने रीना रॉय से की शादी
बात करते हैं, पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान की, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर के अलावा 13 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया। यही वह समय था जब वह रीना रॉय से मिले। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और मीडिया में काफी गॉसिप्स के बाद उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली। उनका एक बच्चा था लेकिन दुर्भाग्य से, शादी लंबे समय तक नहीं चली, क्योंकि उन्होंने तलाक ले लिया।

69

माइक ब्रियरली ने माना साराभाई से की शादी
माइक ब्रियरली, क्रिकेट के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध कप्तानों में से एक हैं। माइक ब्रियरली 1976-77 में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान माना साराभाई से मिले। दोनों ने शादी की। वर्तमान में ब्रियरली और माना साराभाई लंदन में रह रहे हैं और उनके दो बच्चे हैं।
 

79

मुथैया मुरलीधरन मधिमलार राममूर्ति से की शादी
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने चेन्नई की  एक लड़की मधिमलार से शादी की, जो निथ्या और एस राममूर्ति की बेटी हैं। दोनों परिवारों ने पारंपरिक तरीके से मिलने के बाद, एक-दूसरे को पसंद किया और अगले चार महीनों में ही उन्होंने शादी कर ली। उनके अब दो बच्चे हैं और एक साथ खुशी से रह रहे हैं।

89

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स का लव अफेयर
यह जोड़ी की एक अनोखी प्रेम कहानी है। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता काफी समय से रिलेशनशिप में थे और उनका एक बच्चा भी हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की क्योंकि विवियन पहले से ही शादीशुदा थे। उनके बच्चे मसाबा को बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है लेकिन वर्तमान में, मसाबा एक टॉप डिजाइनर हैं और उनका फैशन लेबल, हाउस ऑफ़ मसाबा बॉलीवुड हस्तियों की पहली पसंद हैं।

99

शॉन टेट ने माशूम सिंघा से शादी की
ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार क्रिकेटर शॉन टेट ने 2001 की मिस अर्थ इंडिया माशूम सिंघा से शादी की। टैट की मुलाकात 2010 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान माशूम सिंघा से हुई जब वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। चार साल तक दोनों में अफेयर चला और जून 2014 में दोनों ने मुंबई में शादी कर ली।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos