बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) ने 2015 में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह से शादी की। गीता ने हाल ही में 10 जुलाई को एक और बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम जोवन वीर सिंह प्लाहा है। उनकी एक बेटी हिनाया हीर प्लाहा है, जो 2016 में पैदा हुई थी। वो अजनबी गाने से मशहूर हुई गीता की आखिरी चाल लॉक नाम की पंजाबी फिल्म थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।