कोई मॉडल-एक्ट्रेस, तो कोई है सोशल मीडिया स्टार, जानें 7 IPL स्टार्स की Rumoured Girlfriends के बारे में...

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL) के खिलाड़ी जितना अपने खेल के लिए चर्चा में रहते हैं, उतना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। एक खिलाड़ी पर्सनल लाइफ में कैसा है? वह किसे डेट कर रहा है? कौन उसकी गर्लफ्रेंड है? फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, ऐसे ही 7 आईपीएल स्टार्स कि रूमर्ड गर्लफ्रेंड (rumoured girlfriends) के बारे में जो हमेशा चर्चा में रहती है। इनमें से कोई मॉडल-एक्टर, तो कोई सोशल मीडिया स्टार है...

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2021 6:48 AM IST

17
कोई मॉडल-एक्ट्रेस, तो कोई है सोशल मीडिया स्टार, जानें 7 IPL स्टार्स की Rumoured Girlfriends के बारे में...

टीम इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर कथित तौर पर डेटिंग कर रहे हैं। शुभमन ने रिश्ते की अफवाहों को हवा तब मिली थी, जब उन्होंने सारा के समान कैप्शन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।

27

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान केएल राहुल के सुनील शेट्टी की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ अफेयर की अफवाह है। हाल ही में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के वक्त भी वह राहुल के साथ मौजूद थीं। 
 

37

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की पूजा बिजार्निया के साथ अफेयर की अफवाह है। पिछले साल सैनी ने वैलेंटाइन डे पर पूजा से अपने प्यार का इजहार किया था। नवदीप ने अपनी प्रेमिका के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और उन्हें बधाई दी थी।

47

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऋषभ पंत अन्य खिलाड़ियों से अलग हमेशा अपने रिलेशन को लेकर क्लियर रहे हैं। वह हमेशा इंस्टाग्राम पर ईशा नेगी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशा जीसस एंड मैरी कॉलेज (DU) की छात्रा हैं, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से भी पढ़ाई की थी।

57

सीएसके (CSK) का अंग्रेजी खिलाड़ी सैम कुरेन कथित तौर पर इसाबेला साइमंड्स विलमॉट के साथ रिश्ते में हैं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

67

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक ईशान किशन अपने लेडी लव को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके मॉडल अदिति हुंडिया के साथ लिंक होने की अफवाह है। अदिति फैशन और ग्लैमर की दुनिया में एक जाना माना चेहरा हैं।

77

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कथित तौर पर अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची सिंह कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में नजर आई थीं। उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो पर लाइक और कमेंट करते देखा गया है जिसने कई सारी सुर्खियां बटोरीं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos