Published : Sep 24, 2021, 03:15 PM ISTUpdated : Sep 24, 2021, 03:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL) का दूसरा फेज UAE में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और फिल्म एक्ट्रेस आथिया (Athiya Shetty) शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते रहते हैं। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जबाव का एक सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से सवाल किया कि उन्हें आज क्या करना चाहिए। इस पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए। इनकी इस पोस्ट पर आथिया शेट्टी ने भी कमेंट किया जिसका राहुल ने बहुत ही मजेदार जबाव दिया।
गुरुवार को केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सवाल-जवाब का दौर रखा था। उन्होंने फैन्स से पूछा था कि आज के दिन उन्हें क्या करना चाहिए। राहुल के इस पोस्ट पर आथिया शेट्टी ने कमेंट करते हुए कहा कि आथिया को फेसकॉल करना चाहिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिश्ते के चर्चे अक्सर होते रहते है। कहा जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
अथिया और राहुल की लव स्टोरी तब सबके सामने आई जब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैड दौरे पर थी। दोनों के पोस्ट से पता चला कि दोनों साथ में हैं। दोनों की साथ में समय बिताते और एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
56
केएल राहुल फिटनेस को एक मल्टी डायमेंशनल चीज मानते हैं जो जिमिंग या रनिंग तक सीमित नहीं हो सकती। इसमें पोषण, नींद, रिकवरी और मसाज भी उतनी ही जरूरी है, जितना जिम में पसीन बहाना।
66
राहुल को इनडोर एक्सरसाइज के बजाय आउटडोर एक्टिविटी ज्यादा पसंद हैं। अपने आप को फिट रखने के लिए वह फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्वीमिंग करते हैं।