MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T-20 वर्ल्ड कप का वो मैच, जब लग रहा था अब पाकिस्तान जीत ही जाएगा...तभी हुआ था एक चमत्कार

T-20 वर्ल्ड कप का वो मैच, जब लग रहा था अब पाकिस्तान जीत ही जाएगा...तभी हुआ था एक चमत्कार

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत (India) ने 3 वर्ल्ड कप अपने नाम किए। जिसमें पहला टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) भी शामिल है। 14 साल पहले 24 सितंबर 2007 के दिन ही धोनी के धुरंधरों ने पाकिस्तान को 5 रनों से मात देकर पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। आइए आपको बताते हैं, इस दिन के इतिहास के बारे में, कि कैसे धोनी के एक फैसले ने उनको दुनिया के बेहतरीन कप्तान बना दिया था....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 24 2021, 03:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दिन था  24 सितंबर 2007, जगह थी साउथ अफ्रीका का जोहान्सबर्ग में इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच एतिहासिक पहले टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया।

28

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। जिसके चलते यूसुफ पठान और गौतम गंभीर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए। यूसुफ पठान 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 15 रन पर तीसरे ओवर में मोहम्मद आसिफ का शिकार हो गए। उसके बाद आए रॉबिन उथप्पा 8 रन पर पवेलियन लौट गए। 

38

एक समय भारत का स्कोर 40/2 पर था। इसके बाद गौतम गंभीर और युवराज सिंह ने टीम को एक मजबूती दी औ चौथे विकेट के लिए 63 रनों की पार्टनरशिप की। 14वें ओवर में युवराज (14) के आउट हो जाने के बाद गंभीर ने 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सिर्फ 54 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली।

48

गंभीर की इस पारी के चलते टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारत ने पहले ही ओवर में झटका दे दिया। 

58

इस बीच एक वक्त ऐसा आया कि, लगने लगा कि पाकिस्तानी बल्लेबाज मिस्बाह उल हक भारत से मैच छीन लेंगे, क्योंकि अपनी टीम के लिए 43 रन बनाए। लेकिन धोनी का मास्टर स्ट्रोक किस वक्त काम आता। 

68

धोनी ने आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा को दे दिया। धोनी ने जैसे ही जोंगिदर की तरफ गेंद बढ़ाया उसे देख हर कोई हैरान रह गए, क्योंकि टीम में हरभजन सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज भी थे। लेकिन धोनी का फैसला सभी ने माना और जोंगिदर गेंदबाजी करने उतरे।
 

78

हालांकि,  जोंगिदर की दूसरी गेंद पर मिस्बाह ने छक्का जड़ा। इसके बाद भारतीय खेमें में टेंशन और बढ़ गई। छक्का खाने के बाद धोनी ने जोंगिदर के साथ एक लंबी चर्चा की और वह फिर तीसरी गेंद फेंकने गए, तो मिस्बाह ने हवा में स्कूप शॉट खेलकर फाइन लेग की तरफ गेंद को मारा, लेकिन गेंद जैसे ही हवा में थी श्रीसंत बॉल के नीचे पहुंच गए और मिस्बाह के कैच को पकड़ने के साथ ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी पकड़ ली।

88

भारत ने फाइनल में पांच रन से जीत दर्ज की और सबसे पहली टी 20 ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके बाद, धोनी ने दो और आईसीसी ट्राफियां 50 ओवर का विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीता।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image2
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image3
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
Recommended image4
U19 वर्ल्ड कप: टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी-देखें पूरी लिस्ट
Recommended image5
U19 World Cup: टूटकर बिखर गया पाकिस्तान का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved