इस प्लेयर को RCB ने किया था रिलीज, DC ने 20 लाख में खरीदा फिर लौटाया, अब IPL-2021 में लिए सबसे ज्यादा विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क. रविवार को IPL के रोचक मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 54 रनों से हरा दिया। इस मैच में जीत के हीरो रहे RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel)। उन्होंने इस मैच में शानदार हैट्रिक लगाई। इस सीजन में अभी तक वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईपीएल के इस स्टार प्लेयर का नाता गुजरात से है। गुजरात में जन्मे हर्षल पटेल 2009 से सीनियर लेवल पर क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन क्या जानते हैं एक समय ऐसा आया था जब आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने हर्षल पटेल पर बोली नहीं लगाई थी, वहीं, RCB की टीम भी उन्हें छोड़ चुकी थी। आइए जानते हैं कैसे फिर से RCB की टीम से जुड़े हर्षल पटेल।

Asianet News Hindi | Published : Sep 27, 2021 7:38 AM IST / Updated: Sep 28 2021, 09:42 PM IST

17
इस प्लेयर को RCB ने किया था रिलीज, DC ने 20 लाख में खरीदा फिर लौटाया,  अब IPL-2021 में लिए सबसे ज्यादा विकेट

हर्षल पटेल 2012 से 2017 तक आरसीबी की ही टीम का हिस्सा थे उसके बाद 2018 में RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद 2018 से 2020 तक वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। 
फोटो- iplt20.com
 

27

2018 की आईपीएल नीलामी में सभी टीमों द्वारा उनकी अनदेखी की गई थी। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेस में उन्होंने कहा था कि में इससे अपमानित महसूस कर रहा था।इसके बाद मैंने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस किया जिससे की मैं अच्छा आलराउंडर बन सकूं। 
फोटो- iplt20

37

2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था। इससे पहले तक उन्हें टीम में ज्यादा मैके नहीं मिले थे। हर्षल पटेल अपनी टीम के लिए रेगुलर बॉलर नहीं थे। 
फोटो- iplt20.com

47

IPL के 14वें सीजन में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। मगर RCB की टीम में उनकी डायरेक्ट एंट्री नहीं हुई थी। 2018 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल थे। लेकिन रबाडा और नॉर्खिया जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी के चलते  उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। IPL 2021 में वो ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शिफ्ट हुए। 
फोटो- iplt20.com
 

57

RCB के साथ जुड़ते ही उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया। मुंबई के खिलाफ पहले फेज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की तो दूसरे फेज में उन्होंने हैट्रिक लगाी। अभी तक वो IPL के इस सीजन में 21 विकेट ले चुके हैं। 
फोटो- iplt20.com

67

आरसीबी के फास्ट बॉलर हर्षल पटेल ने 9 अप्रैल को खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही आरसीबी (RCB) ने पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) को पहले मुकाबले में 159 रन पर रोक दिया था और आसानी से मैच जीत लिया था। हर्षल ने अपने 4 ओवर में 27 रन  देकर पांच विकेट लिए थे। 

फोटो- gettyimages.in

77


हर्षल पटेल का जन्म 23 नवम्बर 1990 को गुजरात के साणंद जिले में हुआ। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक रहा है। उन्होंने अहमदाबाद के एचए कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। 

फोटो- gettyimages.in

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos