इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते है ये 5 खिलाड़ी, जानें कितने लोग इन्हें करते हैं फॉलो

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में हर दिन धमाकेदार मैच हो रहे हैं। मैच जीतने के साथ ही खिलाड़ियों के बीच नंबर वन पर आने की होड़ भी लगी हुई है। किस खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन होते है, कौन सबसे ज्यादा विकेट चटकाता है, इसे लेकर खूब खींचतान चल रही है। लेकिन एक चीज और है जिसमें यह खिलाड़ी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, वो है सोशल मीडिया (socia media)। जी हां, खेल के साथ-साथ खिलाड़ी इंस्टाग्राम, टि्वटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। आइए आज आपको बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम (Instagram) पर सबसे ज्यादा है...

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2022 8:21 AM IST / Updated: Apr 14 2022, 02:31 PM IST

15
इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते है ये 5 खिलाड़ी, जानें कितने लोग इन्हें करते हैं फॉलो

विराट कोहली 
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर किंग कोहली है। जिन्हें इंस्टाग्राम पर कुल 190 मिलियन (190,000,000) लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर एक पोस्ट का उन्हें लगभग 5 करोड़ रुपए तक दिया जाता है। इतना ही नहीं विराट इंस्टा के जरिए अपने फैंस के साथ भी अक्सर एंटरेक्ट करते रहते हैं।

25

एमएस धोनी 
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। उन्हें 38 मिलियन (3.8 करोड़) लोग फॉलो करते हैं। इतना धोनी के अलावा उनकी वाइफ और उनकी बेटी के भी इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है। एक तरफ जहां साक्षी को 4.6 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं, तो वहीं जीवा सिंह धोनी के नाम से बने अकाउंट को 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
 

35

हार्दिक पांड्या 
भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर कुल 20.7 मिलियन (2.7 करोड़) लोग फॉलो करते हैं। हार्दिक इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने बेटे अगस्त्य और वाइफ नताशा के साथ फोटो शेयर करते हैं। साथ ही अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल भी फोटो के जरिए दिखाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में फिर आई एक और मिस्ट्री गर्ल, खूबसूरती देख लोग हो गए कायल, देखें वायरल फोटो

जब बीच मैदान में टॉपलेस होकर जा पहुंची ये महिला, Video में देखें फिर क्या हुआ

45

रोहित शर्मा 
भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी फैन फॉलोइंग के मामले में पीछे नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 23.3 मिलियन (2.3 करोड़) लोग फॉलो करते हैं। वहीं रोहित भी अपनी बेटी, वाइफ और अपनी टीम के साथ अक्सर अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

55

केएल राहुल 
लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार खिलाड़ी केएल राहुल फैन फॉलोइंग के मामले में काफी आगे हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन (1.2 करोड़) लोग फॉलो करते हैं। राहुल अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं और इस जोड़ी को फैंस का खूब प्यार भी मिलता है।

ये भी पढ़ें- इतनी लग्जीरियस लाइफ जीता है RCB का ये खिलाड़ी, रजनीकांत का है पड़ोसी, देखें घर की इनसाइड फोटोज

मुंबई को हराने के बाद इतनी खुश नजर आई पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा, घर बैठे टीम के लिए भेजे स्पेशल मैसेज

IPL में अभी तक फिसड्डी साबित हुए ये स्टार प्लेयर, फ्रेंचाइची ने इन्हें खरीदने में जमकर लुटाए थे पैसे

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos