अधूरा रह गया बॉलीवुड हसीनाओं के साथ क्रिकेटर्स का प्यार, एक की शादी तक पहुंच चुकी थी बात

Published : Apr 01, 2022, 06:35 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट (Cricket) और बॉलीवुड (Bollywood) दो ऐसी चीजें हैं जो भारत में सबसे ज्यादा देखी और पसंद की जाती है। जब क्रिकेटरों की बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिश्ते की खबर होती है, तो फैंस उसमें और ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के साथ शादी की, लेकिन कुछ का रिश्ता अधूरा रह गया। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। उनके अफेयर की चर्चा भी खूब की गई, लेकिन आखिर में उनका प्यार अधूरा रह गया। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 7 क्रिकेटर के बारे में जिनके लिंकअप की खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस (bollywood actress) के साथ थी...  

PREV
17
अधूरा रह गया बॉलीवुड हसीनाओं के साथ क्रिकेटर्स का प्यार, एक की शादी तक पहुंच चुकी थी बात

एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और भारत की सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के रिश्ते की खबर भी खूब सुर्खियों में थी। ऐसा कहा जाता है कि धोनी दीपिका के प्यार में इस कदर खो चुके थे कि उन्होंने दीपिका को शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था। लेकिन, युवराज के साथ दीपिका की नजदीकियों के चलते धोनी ने अपना प्यार त्याग दिया। इसके बाद युवराज और दीपिका का भी ब्रेकअप हो गया। फिर दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी की, वहीं धोनी और साक्षी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे है।

27

रोहित शर्मा और सोफिया हयात
एक समय रोहित शर्मा और सोफिया हयात ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ब्रिटिश-इंडियम मॉडल सोफिया हयात के रोहित शर्मा के साथ डेटिंग की अफवाह थी। रिपोर्टों का दावा है कि दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 RCB vs KKR: हसरंगा-आकाशदीप के जाल में उलझी केकेआर, साधारण स्कोर पर हुई ढेर

बिकनी पहन बेटे संग पूल में चिल कर रही हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा, इतना बड़ा हो गया बेबी अगस्त्य

37

जसप्रीत बुमराह और अनुपमा परमेश्वरन
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत का साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के साथ उनका लिंक-अप था। पिछले साल उनकी शादी के पहले तक यही कहा जा रहा था कि वह अनुपमा से शादी करने वाले है। लेकिन बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन संग सात फेरे लिए।

47

हार्दिक पांड्या और परिणीति चोपड़ा
परिणीति और हार्दिक की ट्विटर पर बातचीत के साथ दोनों के लव अफेयर की चर्चा खूब उड़ी थी। ये तक कहा गया था कि दोनों विदेश में एक साथ घूमने गए थे। लेकिन एक इवेंट में इस पर सफाई देते हुए परिणीति ने कहा है, 'मैं सिंगल हूं या नहीं, यह चर्चा नहीं है, लेकिन मैं हार्दिक पांड्या को डेट नहीं कर रही हूं।

57

सोनल चौहान और केएल राहुल
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। हालांकि, क्रिकेटर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया, जिसमें 'जन्नत' की एक्ट्रेस सोनल चौहान भी शामिल थीं। 

67

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के 2018 में क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की अफवाह थी। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ लेट नाइट पार्टीज में स्पॉट किया गया था। लेकिन इससे पहले कि वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर पाते, दोनों अलग हो गए। ऐसी भी खबरें थीं कि पंत ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था, क्योंकि वह अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। अब ऋषभ पंत ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं।

77

युवराज सिंह और किम शर्मा
भारतीय ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज ने कथित तौर पर किम शर्मा को 4 साल तक डेट किया। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन युवराज की मां इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। इसलिए उनका ब्रेक अप हो गया। बाद में युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर ली। इस साल वह 1 बेटे के पापा भी बने है।

यह भी पढ़ें: शेन वॉर्न को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री समेत साथी और कई महान क्रिकेटर्स की आंखें हुईं नम

AUS vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा

ICC Women's World Cup 2022: पुरुषों की तरह वनडे विश्व कप की चैंपियन है कंगारू टीम, 9वीं बार पहुंची फाइनल में

Read more Photos on

Recommended Stories