धोनी की तरह ही है रविन्द्र जडेजा के शौक, महंगी गाड़ियों से लेकर 3 घोड़ों के है मालिक, जीते है लग्जीरियस लाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) को नया कप्तान बनाया है। टीम को 4 बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बुधवार को कप्तानी छोड़ दी है। इसके बाद धोनी की विरासत जड्डू के हाथों में सौंपी गई है। उनकी कप्तानी में सीएसके की टीम 26 मार्च को अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। धोनी और जडेजा ना सिर्फ खेल में बल्कि शौक में भी एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। धोनी की लाइफस्टाइल से तो हर कोई रूबरू है, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं, सर जडेजा की लग्जीरियस लाइफस्टाल...

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 4:58 AM IST / Updated: Mar 25 2022, 11:38 AM IST

17
धोनी की तरह ही है रविन्द्र जडेजा के शौक, महंगी गाड़ियों से लेकर 3 घोड़ों के है मालिक, जीते है लग्जीरियस लाइफ

रविन्द्र जडेजा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स और सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में आईसीसी रैंकिंग्स में ऑलराउंडरों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा वापस नंबर 1 पर पहुंच चुके हैं। अपने खेल के साथ वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं।

27

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 5 साल में रविन्द्र जडेजा की संपत्ति में कुल 750% का इजाफा हुआ है, उनके पास कुल 7 मिलियन डॉलर यानी 47.86 करोड़ की संपत्ति है।
 

37

जडेजा अपने परिवार के साथ गुजरात के जामनगर में अपने 4 मंजिला बंगले में रहते हैं। उनका घर किसी राजा के महल से कम नहीं है। जिसमें विशाल दरवाजे और पुराने कीमती फर्नीचर और झूमर हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्या सच में आईपीएल पर मंडरा रहा है आतंकी हमले का खतरा? मुंबई पुलिस ने किया अहम खुलासा

47

जडेजा अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिससे उनकी लैविश लाइफस्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके घर में एक बहुत बड़ा डाइनिंग एरिया है, जो एकदम शाही लुक देता है।

57

इतना ही धोनी की तरह जडेजा को भी फार्म हाउस का बहुत शौक है। उनके पास पास एक फार्म हाउस भी है। जिसका नाम 'मि. जड्डू फार्म हाउस' है। वह अपने फार्म हाउस में अक्सर अपने घोड़ों के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

67

इसके अलावा जडेजा के पास अहमदाबाद में लगभग 8 करोड़ का प्लाट है, जिसमें वे अपना ड्रीम हाउस बनाना चाहते है। वहीं, जडेजा के पास ऑडी A4, BMW और हुंडई जैसी लक्जरी कार और हायाबुसा बाइक भी है। 
 

77

आज भले ही रविन्द्र जडेजा एक आलीशान जिंदगी जी रहे हों, लेकिन एक समय ऐसा था जब जडेजा के पिता को परिवार का गुजारा करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करना पड़ता था। मां की मौत के बाद उनको उनकी बड़ी बहनों ने संभाला और एक क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्रिकेट के 'राजा' महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर ऐसा था सुभ्रांशु 'सेनापति' का रिएक्शन

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड, कितने % मैचों दिलाई CSK को जीत और पहुंचाया फाइनल में

IPL 2022: किस रेट में उपलब्ध हैं आईपीएल मैचों के टिकट और कहां से खरीद सकते हैं? सबकुछ जानें सिर्फ एक क्लिक में

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos