हल्दी से लेकर संगीत तक देखें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Glenn Maxwell की शादी की फोटो, इस लड़की संग लिए सात फेरे

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज हो चुका है। लेकिन इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) टीम में शामिल नहीं है, क्योंकि रविवार (27 मार्च) को ही इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारतीय मूल की विनी रमन (Vini raman) के साथ तमिल रीति रिवाज से शादी कर ली है। हालांकि, दोनों की शादी क्रिश्चियन रिति रिवाज से 18 मार्च को हो चुकी है। लेकिन अब उन्होंने तमिल रीति रिवाज से शादी की है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं, ग्लेन मैक्सवेल की हल्दी से लेकर शादी तक की तस्वीरें...

 

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2022 7:55 AM IST / Updated: Mar 30 2022, 08:10 PM IST

19
हल्दी से लेकर संगीत तक देखें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Glenn Maxwell की शादी की फोटो, इस लड़की संग लिए सात फेरे

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में मैक्सवेल और विनी रमन बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।

29

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने पहले क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की इसके बाद दोनों 27 मार्च 2022 को तमिल रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। इस दौरान अपनी वरमाला के वक्त मैक्सी डांस करते नजर आ रहे है।

39

मेहंदी सेरेमनी में विनी रमन ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही मैक्सवेल ने लाइट ब्लू शेड का कुर्ता पहना हुआ है।
 

49

इससे पहले मैक्सवेल ने अपनी हल्दी सेरिमनी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें विनी रमन हरी और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही थी। तो वहीं मैक्सी गालों पर हल्दी लगाए ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने दिख रहे थे।

यह भी पढे़ं: IPL 2022: हैदराबाद की हार के बाद काव्या मारन के ऊपर क्यों बनने लगे मीम्स, गजब था मैडम का रिएक्शन

SRH vs RR मैच के बीच वायरल हो गई धनश्री की यह तस्वीर, उनकी अदाओं को देख युजवेंद्र चहल ने जो किया वो और गजब था

59

वहीं क्रिश्चियन तरीके से हुई शादी में विनी रमन ने वाइट कलर की फ्लोर लेंथ गाउन पहनी हुई थी और मैक्सवेल ब्लैक कलर के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे दोनों की किस करती हुई फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी।

69

शादी से पहले विनी और मैक्सी की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसल, विनी के कुछ रिश्तेदारों ने उत्साह में आकर यह न्योता अपने कुछ दोस्तों को दिखाया और इंटरनेट पर ये वायरल हो गया था। जिसके बाद मैक्सवेल ने सुरक्षा की मांग की थी।

79

बता दें कि मैक्सवेल 2017 से विनी को डेट कर रहे थे। वह पेशे से एक फार्मासिस्ट है और मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। उनके माता-पिता साउथ इंडिया के रहने वाले हैं।
 

89

साल 2020 में मैक्सवेल और विनी ने क्रिस्चियन और इंडियन स्टाइल दोनों तरीके से इंगेजमेंट की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 
 

99

मैक्सवेल की बात की जाए तो इस सीजन में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा है। पिछले सीजन उन्हें आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकार अपनी टीम में शामिल किया था और इस बार उन्हें 11 करोड़ रुपए में टीम ने रिटेन किया है। आरसीबी के आने वाले मैचों में उनके खेलने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढे़ं: IPL 2022: केएल राहुल ने अपने नाम को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म स्टार के नाम पर है हुआ उनका नामकरण

IPL 2022: फिटनेस को लेकर सवालों के घेरे में रहे हार्दिक पांड्या को लेकर रवि शास्त्री ने कही बड़ी बात

IPL 2022: आईपीएल की जंग के बीच विराट कोहली को याद आया अपना सबसे करीबी दोस्त

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos