IPL के हर सीजन में नए लुक में नजर आते है 'गब्बर', इस बार शिखर धवन ने अपनाया शाकाल वाला स्टाइल

स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ कर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का दामन थामने वाले शिखर धवन (shikhar dhawan) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ रविवार को शानदार पारी खेली और 29 गेंदों में 43 रन बनाए। मयंक अग्रवाल के साथ उनकी ओपनिंग पारी ने पंजाब किंग्स को बेहतरीन शुरुआत दी और 206 रनों का बड़ा टारगेट पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। गब्बर नाम से मशहूर धवन अपने खेल के साथ अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर आईपीएल के सीजन में गब्बर का अलग रूप ही देखने को मिलता है। कभी मूछों को ताव देते, तो कभी सिर मुंडवा कर आईपीएल के सीजन में वह स्वैग दिखाते हैं। इस बार भी शिखर धवन एक नए स्टाइल में आईपीएल में नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं, शिखर धवन का धांसू लुक...

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 10:05 AM IST

18
IPL के हर सीजन में नए लुक में नजर आते है 'गब्बर', इस बार शिखर धवन ने अपनाया शाकाल वाला स्टाइल

शिखर धवन हमेशा ही अपने खेल के साथ अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी आईपीएल के 15वें सीजन में पंजाब किंग्स की जर्सी में शिखर धवन स्पेशल हेयर स्टाइल और बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं।

28

शिखर धवन के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई फोटो में आप देख सकते हैं धवन का धांसू लुक। इस बार शिखर धवन ने अपने सिर के दोनों साइड को शेव करवा लिया है और बीच में जो बाल उन्होंने छोड़े हैं उसमें भी कुछ लाइंस बनी नजर आ रही हैं।

38

हमेशा अपनी मूछों को ताव देते गब्बर इस बार अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार फ्रेंच कट रखी हुई है। साथ ही कानों में डायमंड स्टड पहने वो दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये स्टाइल तेजी से वायरल हो रहा है।
 

48

अब हम आपको दिखाते हैं शिखर धवन की वह तस्वीर जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल, क्रिकेट के शुरुआती दिनों में धवन कुछ इस तरह से नजर आते थे। सिर पर ढेर सारे बाल और क्लीन शेव धवन को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: ना धोनी ना कोहली, इस सीजन इन 6 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

58

बाल और हेयर स्टाइल के अलावा शिखर धवन अपने सनग्लासेस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी वह बड़े से ऊबर कूल ग्लासेस पहने क्रिकेट पिच पर नजर आते हैं, तो कभी स्लीक से स्टाइलिश ग्लासेस पहनते हैं।

68

बता दें कि इस बार आईपीएल में मेगा ऑप्शन में शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। धवन आईपीएल के टॉप बल्लेबाजों में से एक रहे और हमेशा ऑरेंज कैप होल्डर की लिस्ट में टॉप 5 में वो रहते हैं।

78

शिखर के अब तक के आईपीएल करियर की बात की जाए तो आईपीएल के 208 मैचों में उन्होंने 5947 रन बनाए हैं। यानी कि अपने 6 हजार रन पूरे करने के लिए शिखर बस 53 रन दूर है।

88

रविवार को आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच में भी उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग पार्टनरशिप की और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। इस दौरान उन्होंने 29 बॉलों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: अंजलि तेंदुलकर की जंगल सफारी : खुली जिप्सी में सरिस्का की सैर पर निकलीं, टाइगर साइटिंग हुई तो सेल्फी ली

IPL 2022 RCB vs PBKS: आरसीबी-पंजाब किंग्स की ओर से रनों की सुनामी, मैच में बने 413 रन और लगे 27 छक्के

IPL 2022 MI vs DC: इस गलती के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos