इतनी लग्जीरियस लाइफ जीता है RCB का ये खिलाड़ी, रजनीकांत का है पड़ोसी, देखें घर की इनसाइड फोटोज

Published : Apr 13, 2022, 08:41 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही हैं, तो वह है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal challengers bangalore) के फिनिशर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik), जो सालों से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। लेकिन इस बार आरसीबी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया और वो टीम को बेहद मजबूती भी दे रहे हैं। लगातार चार मैचों में वे नॉट आउट गए। ये खिलाड़ी अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहता हैं। चाहे पहली बीवी से तलाक लेने की बात हो या फिर स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) से शादी, हमेशा ही दिनेश सुर्खियों में रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं दिनेश कार्तिक की लग्जीरियस लाइफ और उनका आलीशान घर (Dinesh Karthik's Luxurious Home)...

PREV
111
इतनी लग्जीरियस लाइफ जीता है RCB का ये खिलाड़ी, रजनीकांत का है पड़ोसी, देखें घर की इनसाइड फोटोज

लिव लाइफ किंग साइज, ये कहावत आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी दिनेश कार्तिक पर सटीक बैठती है। वह जिस अंदाज से मैदान पर नजर आते है। पर्सनल लाइफ में अपनी लाइफ उतनी ही लग्जीरियस जीते हैं।

211

रिपोर्ट्स के अनुसार दिनेश कार्तिक की नेटवर्थ करीब 97 करोड़ रुपए है। इस साल उनको आईपीएल 2022 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा वो ड्रिम 11, ब्लैकबेरी, विनस जैसे  बडे ब्रांड का प्रमोशन भी करता है, जो इनकी कमाई का बड़ी हिस्सा है।

311

बता दें कि अगस्त 2015 में दिनेश कार्तिक ने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी की। भारत की स्क्वैश खिलाड़ी खुद तमिलनाडु की रहने वाली हैं और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुसान इत्तिचेरिया की बेटी हैं। पिछले साल दोनों को 2 जुड़वां बेटे जियान और कबीर भी हुए हैं। 

411

शादी के बाद 2015 में उन्होंने अपने लिए चैन्नई के बीचों बीच एक बड़ा घर खरीदा, जिसकी कीमत करीब 10-15 करोड़ रुपए है। ये घर दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के घर के पड़ोस में ही है।

511

दिनेश और दीपिका के इस लग्जरी घर में एक स्वमिंग पूल, पर्सनल जिम, और लॉन मौजुद है, जहां फुर्सत के पलों में दोनों समय बिताना पसंद करते हैं। 

611

दिनेश अक्सर अपने घर की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहतें है। जिसमें कभी वो सोफे पर चिल मारते, तो कभी अपनी वाइफ संग क्रिकेट खेलते नजर आते हैं।

711

उनके घर की एंट्री एक शानदार ड्रॉइंग रूम से होती है, जहां एक बड़ी सी पीले रंग की पेंटिंग लगी है। इसके अलावा यहां आलीशान सोफों का सेट भी लगा है। 

811

दिनेश की फेवरेट जगह लाउंज एरिया है, जहां एक बड़ा सा टीवी लगा है और आरामदायक सोफे हैं। यहां दीपिका और दिनेश अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।
 

911

इसके अलावा दीपिका ने अपनी डाइनिंग टेबल को शानदार तरीके से लैंप से डेकोरेट किया है। इसके सामने वाली दीवार पर दोनों खिलाड़ियों के अवॉर्ड रखे हुए हैं।

1011

दिनेश कार्तिक ने दीपिका को पहला गिफ्ट एक महंगा जूता 'जिमी चू' दिया था, जिसे उनकी लेडीलव ने कभी नहीं पहना है। हालांकि, वो इसे बड़े प्यार से संभाल कर रखती हैं।

1111

उनके वर्तमान घर में जाने से पहले, दीपिका और दिनेश एक दूसरे अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे। ये भी एक बहुत बड़ा घर है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2022 मे धूम मचा रहे हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लखनऊ के इस प्लेयर पर रहती हैं सभी की नजरें

बीच मैदान पर खुल्लम-खुल्ला बीवी को इशारे करते नजर आए युजवेंद्र चहल, शर्म से गुलाबी हो गई धनश्री

Read more Photos on

Recommended Stories