हारकर भी दिल जीत लियाः जानिए आखिर कौन है 'National crush' काव्या मारन, जिनकी अदाएं हो रहीं वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क: मिस्ट्री गर्ल के नाम से आईपीएल (Indian Premier League) में मशहूर हुई सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मालकिन काव्या मारन (Kaviya Maran) नेशनल क्रश बन गई है। SRH का कोई भी मैच हो, टीम जीते या हारे लेकिन काव्या मारन सोशल मीडिया पर ट्रेंड जरूर करती हैं। कुछ इसी तरह से आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पांचवें मैच में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) से करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन काव्या मारन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस भी उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन है काव्या मारन और कैसे कुछ ही साल में वह लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई है...
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2022 4:31 AM IST / Updated: Mar 30 2022, 10:48 AM IST

18
हारकर भी दिल जीत लियाः जानिए आखिर कौन है 'National crush' काव्या मारन, जिनकी अदाएं हो रहीं वायरल

काव्या मारन कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो 'सन नेटवर्क' की मालिक हैं। उनकी कंपनी एशिया की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक है और वह आईपीएल फ्रैंजाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक भी है, जिसकी कमान अब उनकी बेटी काव्या संभालती हैं।

28

उनकी मां का नाम कावेरी कालनिधि है। उनका कोई भाई-बहन नहीं है। काव्या मारन के पिता एम. करुणानिधि के भतीजे हैं, जो तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, राजनेता और भारतीय लेखक भी हैं। काव्या के चाचा दयानिधि मारन भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढे़ं: IPL 2022: हैदराबाद की हार के बाद काव्या मारन के ऊपर क्यों बनने लगे मीम्स, गजब था मैडम का रिएक्शन

SRH vs RR मैच के बीच वायरल हो गई धनश्री की यह तस्वीर, उनकी अदाओं को देख युजवेंद्र चहल ने जो किया वो और गजब था

38

6 अगस्त 1992 को जन्मी काव्या का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था और उन्होंने MBA की पढ़ाई की है। इसके बाद से वह अपने पिता कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) को उनके बिजनेस में मदद कर रही हैं।

48

काव्या मारन आईपीएल 2018 में पहली बार अपनी टीम SRH को चीयर करते हुए टीवी पर नजर आई थीं। उस वक्त वो अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थी। 29 साल की काव्या सन म्यूजिक से जुड़ी हैं। हालांकि, उन्हें क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी है, इसलिए वह अपनी टीम के हर मैच में नजर आती है।
 

58

काव्या की कुल संपत्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी मिल सकी है। लेकिन उनका सैलरी पैकेज 87.5 करोड़ रुपए है। वह सिर्फ लोगों को क्रश ही नहीं बल्कि प्रेरणा भी है, कि उन्होंने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
 

68

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह भगवान गणेश में बहुत विश्वास करती है और उसे कुत्तों का भी बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें म्युजिक और घूमना-फिरना बहुत पसंद है।

78

काव्या मारन फिट रहने के लिए रोजाना योगा और एक्सरसाइज करती हैं। उनकी हाइट 5 फीट 4 इंच है और वजन लगभग 55 किले है। उनकी आंखों का रंग गहरा भूरा है।

88

वह पिछले कुछ सालों से आईपीएल में ऑरेंज कलर की जर्सी में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को चीयर करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर मैच के दौरान उनके रिएक्शन काफी वायरल होते है।

यह भी पढे़ं: IPL 2022: केएल राहुल ने अपने नाम को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म स्टार के नाम पर है हुआ उनका नामकरण

IPL 2022: फिटनेस को लेकर सवालों के घेरे में रहे हार्दिक पांड्या को लेकर रवि शास्त्री ने कही बड़ी बात

IPL 2022: आईपीएल की जंग के बीच विराट कोहली को याद आया अपना सबसे करीबी दोस्त

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos