IPL Auction 2022: 15 करोड़ी बना ये खिलाड़ी, तो GF ने इस तरह किया रिएक्ट, देखें फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Prekmier League) के 15वें सीजन के लिए शनिवार से दो दिवसीय मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2022) शुरू हुई। नीलामी के पहले दिन मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़े बोली लगाकर अपने युवा खिलाड़ी ईशान (Ishan Kishan) को 15.25 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद ईशान ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम पर अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया। जिसपर उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने भी रिएक्ट किया और लव वाली इमोजी शेयर की। आइए आपको भी दिखाते हैं, ईशान की कथित गर्लफ्रेंड का कमेंट और उनकी लव स्टोरी...

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 9:11 AM IST / Updated: Feb 13 2022, 02:43 PM IST

17
IPL Auction 2022: 15 करोड़ी बना ये खिलाड़ी, तो GF ने इस तरह किया रिएक्ट, देखें फोटो

आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। लेकिन आखिर में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया।

27

15.25 करोड़ रुपये की बोली के साथ ही ईशान किशन इस ऑक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। साथ ही युवराज सिंह के बाद वह दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने है। दरअसल, साल 2015 में युवराज सिंह पर 16 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।

37

अपनी टीम में वापस जाने के बाद ईशान के चेहरे पर काफी खुशी नजर आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि 'मैं घर आ रहा हूं।'

47

ईशान के इस पोस्ट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ने भी रिएक्शन दिया और लिखा- 'गर्व और कैसे।' इसके साथ ही अदिति ने एक फायर और एक नीले दिल वाले इमोजी भी पोस्ट की। 

57

बता दें कि मॉडल अदिति हुंडिया के साथ अपने कथित संबंधों के लिए ईशान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अदिति पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें 2019 में MI के लिए चीयर करते हुए देखा गया। अदिति अक्सर ईशान किशन की तारीफ अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर करती है।

67

अदिति हुंडिया एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। वह मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी है। उन्हें 2017 में FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान के रूप में ताज पहनाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने मिस डीवा 2018 प्रतियोगिता जीती और उन्हें मिस डीवा सुपरनेशनल का ताज पहनाया गया। वे मशहूर सिंगर अरमान मलिक के वीडियो ‘टूटे ख्वाब’ में नजर आ चुकी हैं।

77
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos