IPL Nilami 2022: पापा की कार्बन कॉपी है जूनियर 'गब्बर', 8 फोटो में देखें शिखर धवन के बेटे का क्यूट अंदाज

Published : Feb 12, 2022, 03:07 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की मेगा नीलामी (IPL Nilami 2022) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 600 है। जिनके लिए 10 फ्रेंजाइजी 2 दिन तक बोली लगाएंगी। मेगा ऑक्शन के पहले दिन शिखर धवन के नाम के साथ नीलामी शुरू हुई। धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। धवन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे। वो अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका बेटा जोरावार भी अपने पापा की तरह ही स्टाइलिश है। आइए आपको दिखाते हैं पापा-बेटे की क्यूज तस्वीरें...

PREV
18
IPL Nilami 2022: पापा की कार्बन कॉपी है जूनियर 'गब्बर', 8 फोटो में देखें शिखर धवन के बेटे का क्यूट अंदाज

शिखर धवन ने 30 अक्टूबर 2012 में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आयशा से शादी की थी और 2014 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम जोरावर धवन है।

28

शिखर धवन के बेटे जोरावर धवन के नाम का मतबल शक्‍तिशाली, ताकतवर और मजबूत होता है, जो एक पर्शियन नाम है।

38

पिछले साल आयशा और धवन के तलाक के बाद से ही उनका बेटा अपनी मां के साथ मेलबर्न में रह रहा है। वहीं, धवन अपने बेटे से दूर दिल्ली में रहते हैं।

48

शिखर धवन अक्सर अपने बेटे को याद कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए जूनियर गब्बर किस तरह अपने पापा के साथ ट्विनिंग करता नजर आ रहा है।

58

धवन का बेटा काफी कुछ अपने पापा की तरह दिखाता है और उसे भी शिखर की तरह क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। इस फोटो में देखें किस तरह वह पापा की नकल करता नजर आ रहा है।

 

68

जोरावर बहुत छोटी उम्र से अपने पापा को चीयर करने मैदान पर आता था। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कि, किस तरह अपनी मां की गोद में जूनियर धवन पापा को चीयर कर रहा है।

78

कुछ समय पहले धवन ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी बेटे के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था और लिखा था कि 'जैसा पिता वैसा बेटा, आपकी बहुत याद आती है मेरे बच्चे...'

88

एक इंटरव्यू को दौरान शिखर धवन ने बताया था कि मुझे और मेरे बेटे जोरावर को डॉगी बहुत पसंद हैं। वह तो लॉकडाउन में घर से बाहर ही नहीं निकला, बल्कि वह डॉगी के साथ अपना अधिकतर समय बिताता था, जिसके चलते वह आईपैड पर कम समय बिताने लगा था। वह बताते हैं कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया में तीन कुत्ते और उनके माता-पिता के घर पर भी दो कुत्ते हैं।

ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

IPL Nilami 2022: RCB ने इन दो टीमों के जबड़े से खींचा हर्षल पटेल, 54 गुना ऊंची बोली लगाकर खरीदा

IPL Nilami 2022: कभी इस तरह कवर ड्राइव लगाता था IPL का 12 करोड़ी यह खिलाड़ी, अब जीता है बिंदास लग्जरी लाइफ

Recommended Stories