MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) से पहले मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या पहले 590 थी, लेकिन नीलामी शुरू होने से ठीक पहले इस सूची में 10 और खिलाड़ी जोड़ दिए गए हैं। इस तरह से अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरी नंबर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 12 2022, 12:59 PM IST| Updated : Feb 12 2022, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

वानिंदु हसरंगा 

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वानिंदु आईपीएल इतिहास में सबसे ऊंची बोली पर बिकने वाले श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं। 

214

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि खर्च कर खरीदा है। अय्यर इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य थे। अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

314

हर्षल पटेल 

हर्षल पटेल के लिए नीलामी यादगार बन गई है। एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इस बार उनकी कीमत कई गुना बढ़ गई है। पिछली बार जहां वे 20 लाख रुपए में खेले थे, तो वहीं इस बार उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। 

414

ड्वेन ब्रावो 

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने उन्हें 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। ड्वेन मैदान पर गेंद और बल्ले से धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। वे एकमात्र ऐसे विदेशी क्रिकेटर हैं जो लगातार (2008 से 2022) आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। 

514

शिमरोन हेटमायर 

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को इस बार राजस्थान रॉयल्स को अपने दल में शामिल किया है। आरआर ने हेटमायर पर 8.50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इससे पहले वे दिल्ली कैपिटल्स टीम

614

क्विंटन डी कॉक 

साउथ अफ्रीका के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम में जगह दी है। उन पर 6.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वे शानदार विकेटकीपर होने के साथ ही टीम को तेज शुरुआत देने का भी माद्दा रखते हैं।  

714

फॉफ डु प्लेसिस 

साउथ अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज फाफ डु इस बार आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। लखनऊ ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन में वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले थे और उन्होंने जमकर रन बनाए थे। 

814

मोहम्मद शमी 

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। शमी गुजरात के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे। गुजरात ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है। 

914

शिखर धवन 

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन के नाम से साथ नीलामी शुरू हुई। धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया है। धवन इससे पू्र्व पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

1014

आर. अश्विन 

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया है। अब वे जोस बटलर के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। अश्विन द्वारा बटलर को रन आउट करने के मामले ने काफी तूल पकड़ था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

1114

पेट कमिंस 

ऑस्ट्रेलिया कि टेस्ट टीम के कप्तान पेट कमिंस एक फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। केकेआर ने उन्हें 7.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। कमिंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में 4-0 से जीत दिलाई थी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

1214

ट्रेंट बोल्ट 

न्यूजीलैंड के किफायती तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स टीम ने 8 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बोल्ट गेंद के साथ बेहतर प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। बोल्ट का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

1314

डेविड वार्नर 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। वार्नर इससे पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। फ्रेंचाइजी से मतभेद के चलत उन्होेने इस बार दूसरी टीम से खेलना तय किया है।

1414

मनीष पांडे 

प्रतिभाशाली बल्लेबाज मनीष पांडे को इस बार नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। पांडे पर 4.60 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। मनीष इससे पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved